होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

धोनी ने खुद बताया कब तक खेलेंगे आईपीएल

MS Dhoni: एक साल बाद आखिरकार धोनी फिर आईपीएल में मुंबई के खिलाफ एक्शन में नजर आए, लेकिन इस बड़े मुकाबले से पहले जियोहॉटस्टार को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी रिटायरमेंट को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वह कब तक आईपीएल खेलते रहेंगे।

क्या धोनी का है ये आखिरी सीजन क्या धोनी का है ये आखिरी सीजन
01 / 06
Share

क्या धोनी का है ये आखिरी सीजन

आईपीएल शुरू होने के साथ ही एक बार फिर इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि क्या धोनी के लिए यह आखिरी आईपीएल सीजन होगा। धोनी एक साल के लंबे इंतजार के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उतरे थे।

एक साल बाद चेपॉक में धोनी एक साल बाद चेपॉक में धोनी
02 / 06
Share

एक साल बाद चेपॉक में धोनी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी को खेलते देखने का इंतजार उनके फैंस के लिए आईपीएल में खत्म होता है। एक साल इंतजार करने के बाद दोबारा धोनी चेपॉक में एक्शन में नजर आए।

03 / 06
Share

मैच से पहले इंटरव्यू में हुआ खुलासा

इस मुकाबले से पहले एमएस धोनी ने जियो हॉटस्टार को दिए गए एक इंटरव्यू में बता कि आखिर वह कब तक आईपीएल खेलते रहेंगे। हर बार थाला से इसी तरह का सवाल पूछा जाता है और हर बार वह अलग-अलग अंदाज में इसका जवाब देते हैं।

04 / 06
Share

धोनी ने बताया कब छोड़ेंगे आईपीएल

धोनी ने इस इंटरव्यू में अपने आईपीएल छोड़ने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा 'वह जब तक चाहें तब तक सीएसके के लिए खेल सकते हैं। उन्हें इसे अपनी टीम बताया। एमएस धोनी ने कहा, ‘मैं जब तक चाहूं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकता हूं। ये मेरी फ्रैंचाइजी है।

05 / 06
Share

व्हीलचेयर पर रहूंगा तब भी...

धोनी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अगर वह व्हीलचेयर पर भी रहेंगे तो भी यह फ्रैचाइजी उन्हें खींचकर ले आएगी।

06 / 06
Share

विकेट के पीछे दिखा थाला का जादू

धोनी 43 साल के हो गए हैं, लेकिन विकेट के पीछे उनके रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने एक बार फिर सूर्या को स्टंप करके बता दिया कि शेर कभी बूढ़ा नहीं होता। नूर अहमद की गेंद पर सूर्या को धोनी ने पलक झपकते पवेलियन भेजा जब वह तिलक के साथ अर्धशतकीय पारी खेल चुके थे।