IPL 2025 में धोनी बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड, 43 की उम्र में होगा जादू
MS Dhoni Approaching Milestones: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान व फिलहाल 43 साल की उम्र में आईपीएल खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी सेवाएं दे रहे महेंद्र सिंह धोनी फिर से तैयार हैं। आगामी 21 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2025 में धोनी एक बार फिर सीएसके के लिए खेलने उतरेंगे और शायद ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन भी होगा। इस बार धोनी 3 ऐसे रिकॉर्ड्स के करीब हैं जो हर फैन चाहेगा कि वो जाते-जाते जरूर बनाएं।

धोनी का मिडास टच
महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा से मिडास टच वाला क्रिकेटर माना गया। यानी वो व्यक्ति जो जिस चीज को छू ले, वो सोना बन जाती है। तमाम युवा क्रिकेटरों को निखारने और एक सुनहरे करियर के बाद अब शायद वो अपना आखिरी आईपीएल खेलने वाले हैं। यहां भी उनका मिडास टच काम कर सकता है क्योंकि 5 ट्रॉफी जीतने वाला ये दिग्गज अब 3 बड़े रिकॉर्ड्स के करीब है जिनके बारे में यहां आपको बताने जा रहे हैं।

आईपीएल और धोनी
आईपीएल और एम एस धोनी का नाता 2008 के पहले सीजन में जुड़ा था, वो तब से लेकर अब तक लगातार चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रहे और टीम को संयुक्त रूप से सबसे सफल आईपीएल टीम बनाया।

खिताबों वाले माही
धोनी आईपीएल में अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को बुलंदियों तक ले गए और उन्होंने विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के अलावा खासतौर पर टीम का शानदार मार्गदर्शन करते हुए उसे मुंबई इंडियंस के बराबर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 5 खिताब जीतने वाली टीम बनाया।

आईपीएल 2025 में 3 रिकॉर्ड्स के करीब
धोनी अब आईपीएल 2025 में जब खेलने उतरेंगे तो वो 3 बड़े रिकॉर्ड्स के करीब होंगे। माना जा रहा है कि ये उनका अंतिम सीजन ही होगा, ऐसे में सब चाहेंगे कि वो ये रिकॉर्ड जरूर पूरा करें। क्या हैं ये तीनों रिकॉर्ड, आइए जान लेते हैं।

सबसे ज्यादा उम्र में पचासा
धोनी के पास मौका है कि वो आईपीएल इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लें। वो 43 की उम्र में ये कमाल करेंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज है जिन्होंने 2013 में 41 साल की उम्र में ये रिकॉर्ड बनाया था।

चेन्नई के लिए सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड
दूसरा रिकॉर्ड जो धोनी जाते-जाते बना सकते हैं, वो हैं आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड। धोनी इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं। उनके फिलहाल 4669 रन हैं और वो सुरेश रैना के इस रिकॉर्ड (4687 रन) से सिर्फ 18 रन दूर हैं।

विकेटकीपिंग का महारिकॉर्ड
इसके अलावा माही विकेटकीपिंग में भी एक ऐसा महारिकॉर्ड बना सकते हैं जो वाकई शानदार है। वो आईपीएल में विकेट के पीछे 200 शिकार करने का रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं। इस कीर्तिमान से वो सिर्फ 10 शिकार दूर हैं। अब तक वो विकेट के पीछे से 190 बार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा चुके हैं।

तिरछी टोपी टाइट स्कर्ट जान्हवी कपूर ने फेल के दी कायली जेनर, ऑल ब्लैक आउट्फिट पहनकर करवा दी मुंबई में बारिश

टाइम आउट होने वाले इकलौते प्लेयर ने किया संन्यास का ऐलान

फ्लैट खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं पड़ेगा पछताना

OMG: हमले से पहले दुश्मनों को सिग्नल देता है यह सांप! डसते ही पहले लकवा फिर हो जाती है मौत

अनुपमा में साइड कर दिए गए ये किरदार, बेहतरीन एक्टिंग के बावजूद भी नहीं मिल रहे ढंग के डायलॉग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गर्विता साधवानी ने नए ट्विस्ट के साथ की धाकड़ वापसी, BTS फोटो से मिला हिंट

NSA अजित डोभाल अगले हफ्ते जाएंगे रूस, भारत-पाक तनाव के बीच होगा दौरा- सूत्र

Luka Chuppi 2 से कटा कार्तिक आर्यन-कृति सेनन का पत्ता!! वरुण धवन संग रोमांस करेगी ये हसीना

दोगुनी बढ़ी विप्रो चेयरमैन रिशद प्रेमजी की सैलरी, फिर भी CEO से चार गुना कम

AAP की सरकार में 'आप' का विधायक गिरफ्तार, रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने उठाया; CM मान ने भ्रष्टाचारियों को चेताया
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited