धोनी पर लगना चाहिए 2-3 मैचों का बैन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बयान वायरल

MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर कप्तान के रोल में फैंस को नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद धोनी को फिर से टीम की कमान सौंपी गई है। जैसे ही ये खबर आई करोड़ों सीएसके और भारतीय क्रिकेट फैंस उत्साहित हो गए हैं। इसी बीच कुछ पुराने बयान भी वायरल होना शुरू हो गए हैं जिनमें धोनी की आलोचना की गई थी। ऐसा ही बयान एक पूर्व क्रिकेटर ने दिया था जो फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उस बयान पर सवाल उठा रहे हैं।

कैप्टन कूल की वापसी
01 / 06

कैप्टन कूल की वापसी

चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी एक बार फिर टीम के कप्तान होंगे। ऐसे में किस पूर्व क्रिकेटर का पुराना बयान वायरल हो रहा है और उन्होंने क्या कुछ धोनी पर कहा था, आइए यहां जानते हैं।

कोलकाता के खिलाफ लौटेगा मिडास
02 / 06

कोलकाता के खिलाफ लौटेगा मिडास

अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दिनों में मिडास टच यानी किसी भी चीज को सोने में बदल देने वाली कला के लिए मशहूर रहे धोनी अब फिर कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे जब वो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई में खेले जाने वाले मैच में खेलने उतरेंगे।

मैदान पर उतरने से पहले बनाया रिकॉर्ड
03 / 06

मैदान पर उतरने से पहले बनाया रिकॉर्ड

इधर धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान घोषित किए गए और उधर उन्होंने एक बड़ा आईपीएल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो पहले ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी होंगे जो आईपीएल की कप्तानी फिर से करने जा रहा है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रिटायरमेंट को 5 साल होने के बाद उस खिलाड़ी को आईपीएल में अनकैप्ड माना जाता है। यही वजह है कि सीएसके को धोनी को सिर्फ 4 करोड़ में रिटेन करना पड़ा है।

खुद दी मंजूरी
04 / 06

खुद दी मंजूरी

रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर बाहर होने की खबर आई तो टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने सम्मान के साथ धोनी से पूछा कि क्या वो कप्तानी संभालेंगे। इस बार धोनी ने कुछ भी ना-नुकुर नहीं की और तुरंत हामी भर दी। मानो वो फिर से इस भूमिका के लिए उत्साहित हैं।

फैंस को नहीं पचा था वीरू का बयान
05 / 06

फैंस को नहीं पचा था वीरू का बयान

धोनी को लेकर सहवाग ने जो कहा था वो उस समय जो हालात बने उसके हिसाब से सही भी था। लेकिन करोड़ों फैंस धोनी के बारे में प्रतिबंध जैसे शब्दों को सुनना पसंद नहीं करते, और वीरेंद्र सहवाग जैसे महान खिलाड़ी से तो बिल्कुल भी नहीं जो उनकी कप्तानी में खेल चुका है। इसीलिए फैंस वीरू का पुराना बयान वायरल करते ये बताना चाह रहे हैं कि 43 की उम्र में भी धोनी कप्तानी करने को तैयार हैं, बल्लेबाजी और कीपिंग भी कर रहे हैं, जिस दौर में पुराने खिलाड़ी मैदान से बाहर हो चुके हैं।

इस पूर्व क्रिकेटर का बयान वायरल
06 / 06

इस पूर्व क्रिकेटर का बयान वायरल

इसी बीच भारत के महान पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है जिसमें उन्होंने धोनी की आलोचना की थी। दरअसल, मामला 2019 का है जब चेन्नई-राजस्थान मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर धोनी इतना नाराज हो गए थे कि वो अंपायरों से भिड़ने मैदान में घुस गए थे। वो कदम नियमों के खिलाफ था इसलिए सहवाग ने कहा था कि धोनी पर 2-3 मैचों का बैन लगा देना चाहिए। बाद में माही पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited