IPL 2025 में अनकैप्ड प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं ये 4 दिग्गज

​IPL 2025 Uncapped Players list: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर बीसीसीआई ने नए नियम जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा जारी किए गए नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसमें एक पुराना नियम है जिसकी वापसी हुई है जिसने सभी की नजरें अपनी ओर खींच ली है। आइए जानते हैं क्या है ये नियम और कौन से खिलाड़ी इसका फायदा उठा सकते हैं।


क्या है अनकैप्ड खिलाड़ियों को लेकर नियम
01 / 05

क्या है अनकैप्ड खिलाड़ियों को लेकर नियम

आईपीएल द्वारा जारी किए गए नए नियम के मुताबिक अगर किसी भारतीय खिलाड़ी ने 5 साल से कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है तो वह अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में खेल सकता है। इसका फायदा महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कई और खिलाड़ी उठा सकते हैं। आइए जानते हैं उनके नाम​

महेंद्र सिंह धोनी
02 / 05

महेंद्र सिंह धोनी

​महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 में खेला था ऐसे में वे आईपीएल 2025 में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो उन्हें 4 करोड़ रुपए सैलरी मिलेगी।​

पीयूष चावला
03 / 05

पीयूष चावला

​पीयूष चावला अभी भी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने आखिरी बार 2012 में अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। ऐसे में वे मुंबई इंडियंस की तरफ से अनकैप्ड खिलाड़ी की तरह खेल सकते हैं।​

संदीप शर्मा
04 / 05

संदीप शर्मा

​राजस्थान रॉयल्स के स्टार गेंदबाज संदीप शर्मा ने 2015 में आखिरी अंतर्राष्टीय मैच खेला था ऐसे में वे भी अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में रिटेन हो सकते हैं।​

मोहित शर्मा
05 / 05

मोहित शर्मा

​गुजरात टाइटंस के घातक गेंदबाज मोहित शर्मा को भी भारत के लिए खेले हुए लंबा समय हो गया है। ऐसे में वे भी अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में खेल सकते हैं।​

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited