होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

IPL 2025 में दिखेंगे 2008 से लगातार हर सीजन खेलने वाले ये 5 दिग्गज खिलाड़ी

IPL 2025 Players: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च 2025 से होने वाली है। इस मेगा टूर्नामेंट ने कई बड़े खिलाड़ियों को पहचान दी है और साथ ही युवाओं को भी उभारा है। इस टूर्नामेंट के पहले सीजन का आयोजन 2008 में किया गया था। इसमें कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि उसके बाद से अभी तक हर सीजन खेले हैं और आईपीएल 2025 में भी दिखने वाले हैं


विराट कोहली विराट कोहली
01 / 05
Share

विराट कोहली

चेज मास्टर विराट कोहली इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। वे 2008 से लेकर अब तक केवल एक ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए खेले हैं।

महेंद्र सिंह धोनी महेंद्र सिंह धोनी
02 / 05
Share

महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2008 के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। वे 2025 में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले हैं।

03 / 05
Share

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा भी 2008 से अभी तक आईपीएल खेल रहे हैं। रोहित ने पहले डेक्कन चार्जर्स के लिए डेब्यू किया था इसके बाद वे मुंबई में गए और टीम को 5 खिताब दिला दिए।

04 / 05
Share

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 2008 में डेब्यू किया था। इसके बाद वे 2011 में सीएसके में गए और आईपीएल 2025 में भी इसी टीम से खेलने वाले हैं।

05 / 05
Share

मनीष पांडे

आईपीएल में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी मनीष पांडे 2008 में मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में थे। वे आईपीएल 2025 में केकेआर के लिए खेलने वाले हैं।