जिस टावर को गिराना चाहते थे धोनी, अब उसी के ऊपर परिवार संग पहुंचे
MS Dhoni Paris Tour: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट के बाद भी हमेशा चर्चाओं में रहते हैं।आईपीएल 2024 खत्म होने के बाद एमएस धोनी रांची अपने घर आ गए थे। हालांकि, अब धोनी पिछले कुछ दिनों से फ्रांस के दौरे पर हैं।अब धोनी की अपने परिवार के साथ एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो पूरे परिवार के साथ पेरिस के एफिल टावर के सामने खड़े हैं। इस टॉवर से जुड़ा एक अनोखा किस्सा है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

परिवार संग छुट्टियां मना रहे धोनी
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों युरोप ट्रिप पर जगह-जगह घुमने जा रहे हैं। उनकी पत्नी ने हाल ही में धोनी और जीवा का डिनर पर मस्ती करते हुए एक फोटो भी शेयर किया था। इस फोटो में धोनी ग्रीन टी शर्ट और अपने लंबे-लंबे बालों के साथ नए हेयरस्टाइल में काफी जच रहे हैं।

जब धोनी ने की थी एफिल टॉवर गिराने की बात
दरअसल धोनी 2006 में अफ्रीकी धरती पर भारत की पहली टेस्ट जीत के दौरान दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों पर दबाव बनाने के लिए स्टंप के पीछे से लगातार बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि "चलो दोस्तों। चलो एफिल टॉवर को नीचे लाते हैं।" धोनी का सचमुच में एफिल टॉवर गिराने का इरादा नहीं था। वे बस मजाक में खिलाड़ियों का आत्नविश्वास बढ़ाने के लिए ये बोल रहे थे।

भारत ने जीता था ऐतिहासिक मैच
भारत की द.अफ्रीका की धरती पर पहली जीत 2006 में आई थी। जोहान्सबर्ग टेस्ट में टीम इंडिया ने 123 रनों से जीत दर्ज की थी। इसमें गेंदबाजों ने दूसरी पारी में द.अफ्रीका को केवल 84 पर ऑलआउट कर दिया था। उस समय राहुल द्रविड़ भारत के कप्तान थे।

धोनी ने अनंत अंबानी की प्री-वैडिंग में लिया था भाग
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में परिवार संग इटली में आयोजित बिजनेसमैन अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में भाग लिया था। इसी के बाद उनका युरोप दौरा शुरू हुआ था।

आईपीएल 2025 में खेलना मुश्किल
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2025 में खेलना मुश्किल है। उनके पैर में चोट है और वे अगर पूरी तरह से फिट रहते हैं तभी अगला टूर्नामेंट खेलेंगे।

Bangles Designs For Vat Savitri: बढ़ेगी पिया की उम्र जब वट सावित्री पर खनकेगी ऐसी लाल-पीली चूड़ियां, देखें चूड़ी के सबसे खूबसूरत डिजाइन

मध्य प्रदेश में छिपी है अनोखी जगह, 'द जंगल बुक' के जंगलों से है प्रेरित, शायद ही पता होगा नाम

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए हो सकता है खतरनाक, रहें सावधान!

क्या काम करती हैं भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की बहन

थायराइड के मरीज जरूर करें ये 4 एक्सरसाइज, हमेशा बैलेंस रहेगा Thyroid Hormone

कार लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच गईं दीदी, उसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

साप्ताहिक राशिफल 26 मई से 1 जून: मई के आखिरी सप्ताह में इन राशियों के लिए बनेगा भाग्यशाली योग, सफलता चूमेगी कदम

ITC Dividend 2025 Record Date: आईटीसी ने घोषित किया 2025 के लिए फाइनल डिविडेंड, ये पांच सालों में सबसे अधिक; जानें कब आएगा खाते में

Is Tomorrow Bank Holiday : क्या कल सोमवार को बैंक बंद रहेंगे, जानें ऐसा क्यों

सेना प्रमुख और बीएनपी का दबाव बढ़ा तो मो. यूनुस ने बदला रंग, जनता समर्थित कार्रवाई की दी चेतावनी, इस्तीफे से इनकार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited