इस मैदान पर धोनी खेलेंगे अपना आखिरी IPL मैच, हो गया खुलासा
MS Dhoni Last IPL Match: रिटेंशन से पहले सबसे बड़ा सवाल था कि क्या धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे? इस सवाल का जवाब तो मिल गया है लेकिन फैंस एक अन्य जवाब तलाशने में लगे हैं कि आखिर वह किस मैदान पर अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे। इसका जवाब सीएसके सीईओ ने दे दिया है।

IPL 2025 में धोनी का एक्शन
सीएसके ने जैसे ही रिटेंशन लिस्ट जारी की थी, फैंस में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। इस लिस्ट में उनके सबसे चहेते खिलाड़ी एमएस धोनी का नाम था जो 4 करोड़ की राशि में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन हुए थे। इससे इस सवाल का जवाब तो मिल गया कि वह इस बार भी आईपीएल खेलेंगे। लेकिन फैंस के मन में अभी भी एक सवाल है कि उनका आखिरी मुकाबला कब होगा।

धोनी को लेकर सीएसके सीईओ का खुलासा
अंबाती रायडू के साथ एक बातचीत में सीएसके के सीईओ ने एमएस धोनी के आईपीएल फ्यूचर को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि धोनी किस मैदान पर अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलेंगे।

धोनी का आखिरी आईपीएल मैच
कासी विश्वनाथन ने एक बातचीत के दौरान कहा कि धोनी कब क्या करेंगे केवल वही जानते हैं। वह आखिरी समय में अपना फैसला बताते हैं, लेकिन मैंने उन्हें एक इंटरव्यू में कहते सुना था कि वह अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलेंगे।

चेन्नई से मिला अद्भुत प्यार
धोनी का फैंस के प्रति क्या रवैया है यह किसी को बताने की जरुरत नहीं। फैंस धोनी को कितना चाहते हैं ये मैदान पर उस वक्त दिख जाता है जब वह बैटिंग करने के लिए आते हैं। ऐसे में जब भी वह अपना आखिरी मैच खेलेंगे वह मैदान चेन्नई का ही होगा।

टूट सकता है धोनी का सपना
धोनी अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेलना चाहते हैं, लेकिन यदि उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंची और वेन्यू चेन्नई का न रहा तो ऐसी स्थिति में उनका आखिरी मैच होम ग्राउंड पर खेलने का सपना टूट सकता है।

Realme C73 5G लॉन्च: दमदार फीचर्स, तगड़ी बैटरी और किफायती दाम

2 मैच में करोड़पति बना यह क्रिकेटर, टीम भी गई हार

मैक्सवेल के बाद अब 33 साल का शानदार बल्लेबाज भी हुआ रिटायर, खुद बताई फैसले की वजह

Rs 2000 Notes Update: 2000 रुपये के नोटों पर RBI का बड़ा खुलासा, जानिए अब क्या कर सकते हैं आप!

OMG: वाराणसी में 3 लाख रुपये किलो बिक रहा आम! सुरक्षा के लिए लगाए 2 गार्ड, CCTV से निगरानी

कल का मौसम 03 June 2025 : झमाझम बरसेंगे बादल, मानसून के आगमन के लिए तैयार हो रहे दिल्ली-यूपी और बिहार; तूफान और ठनका का अलर्ट

अयोध्या राम जन्मभूमि: 5 जून को प्राण प्रतिष्ठा, चंपत राय ने श्रद्धालुओं से की ये अपील

खजूर गर्म होते हैं या ठंडे? 99% लोगों से यहां हो जाती है चूक, आयुर्वेदाचार्य ने बताया सेवन का सही तरीका

मेरठ में घर से निकले सैकड़ों सांप, घबराकर 50 को मारकर दफनाया, जांच में निकले बिना जहर वाले

इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग 2025: ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से कैसे करें ITR फाइल, जानें स्टेप बाय स्टेप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited