ये दो चीजें तय करेंगी कि IPL 2025 में धोनी खेलेंगे या नहीं

Will MS Dhoni Play In IPL 2025 Or Not: भले ही उनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए कई साल बीत चुके हैं लेकिन अब भी महेंद्र सिंह धोनी का दबदबा और जलवा वैसा ही है जैसा पहले था, या कह सकते हैं कि लोकप्रियता उससे भी ज्यादा बढ़ चुकी है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए उन्होंने अपनी टीम को रिकॉर्ड 5 खिताब जिताने के बाद कप्तानी छोड़ी, फैंस के प्यार को देखते हुए आईपीएल 2024 में भी खेलने का फैसला किया, लेकिन क्या अब वो आईपीएल 2025 में भी खेलेंगे, ये एक बड़ा सवाल बन चुका है। अभी तक तो धोनी की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है लेकिन दो ऐसी चीजें हैं जो काफी हद तक तय करेंगी कि वो इस बार मैदान पर उतरेंगे या नहीं।

क्या माही फिर मारेगा
01 / 05

क्या माही फिर मारेगा

माही मार रहा है कि गूंज पिछले आईपीएल सीजन में हमने भारत के तकरीबन सभी मैदान पर सुनने को मिली। जब-जब धोनी बल्लेबाजी करने उतरे हजारों दर्शक एक सुर में धोनी-धोनी चिल्लाते दिखे, भले उनकी टीम हार की कगार पर हो या मैदान चेन्नई का ना हो। ऐसी ही माही की दीवानगी, जो कायम है।

डेफिनेटली नॉट
02 / 05

डेफिनेटली नॉट

जब आईपीएल 2022 के दौरान कमेंटेटर ने धोनी से पूछा था कि क्या वो अब रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं तो इस पर उन्होंने कहा था Definitely Not (बिलकुल नहीं)। उस बात ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था। इसके बाद 2023 में वो लौटे और अपनी टीम को पांचवीं बार चैंपियन भी बना दिया। फिर धोनी ने कहा कि फैंस का इतना प्यार देखते हुए वो आईपीएल 2024 में जरूर लौटेंगे और लौटे भी।और पढ़ें

क्या अब IPL 2025 में भी खेलेंगे धोनी
03 / 05

क्या अब IPL 2025 में भी खेलेंगे धोनी

धोनी ने अब तक आईपीएल 2025 में खेलने या ना खेलने पर कुछ नहीं कहा है। सिर्फ अलग-अलग चर्चाएं हैं। वो अब टीम के कप्तान नहीं है क्योंकि ये जिम्मेदारी वो रुतुराज गायकवाड़ को सौंप चुके हैं। ऐसे में सवाल बड़ा है कि इस बार वो खेलेंगे या नहीं।

दो चीजों पर निर्भर है उनका खेलना
04 / 05

दो चीजों पर निर्भर है उनका खेलना

धोनी आईपीएल 2025 में हिस्सा लेंगे या नहीं, ये दो बातों पर निर्भर करने वाला है। सबसे पहली चीज है उनकी फिटनेस। घुटने की सर्जरी के बाद से अब तक उनका घुटना पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है। इसकी बानगी पिछले सीजन में दिखी थी जब वो हर मैच में दर्द में नजर आते थे। इसलिए सबसे पहले धोनी की फिटनेस पर निर्भर होगा उनका लौटना।और पढ़ें

दूसरी चीज है रिटेनशन पॉलिसी
05 / 05

दूसरी चीज है रिटेनशन पॉलिसी

अब तक बीसीसीआई द्वारा आईपीएल की नई रिटेनशन पॉलिसी को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। इस बार मेगा ऑक्शन होना है और टीमें कुछ ही खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी। धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुए 5 साल हो चुके हैं और नियमों के मुताबिक अब वो अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में आ गए हैं। ऐसे में वो किस कीमत पर रिटेन होंगे या CSK के लिए किन चुनिंदा खिलाड़ियों को रिटेन करना बेहतर होगा ये धोनी को ही तय करना होगा।और पढ़ें

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited