CSK को हराकर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में बना दिया महारिकॉर्ड

Mumbai Indians World Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं जिसमें कई टीमों को जीत मिल रही है वहीं दूसरी ओर बाकी टीमों को हार का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में आईपीएल 2025 के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को मात दे दी है। इस जीत के साथ मुंबई को प्वाइंट्स टेबल में तो फायदा हुआ ही है साथ ही टीम ने एक महारिकॉर्ड भी बना लिया है।


मुंबई इंडियंस को ऐसे मिली जीत
01 / 05

​मुंबई इंडियंस को ऐसे मिली जीत

​मुंबई इंडियंस ने मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए सीएसके को 20 ओवर में केवल 176 रन बनाने दिए वहीं इसके जवाब में टीम ने रोहित और सूर्या की धमाकेदार पारी के चलते केवल 15.4 ओवर में ही इसे हासिल कर लिया।​

प्वाइंट्स टेबल में फायदा
02 / 05

​प्वाइंट्स टेबल में फायदा

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम 8 मैचों में 4 जीत के साथ छठे नंबर पर आ गई है। टीम को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 6 में से 4 मैच जीतना ही जरूरी है।​

सीएसके की बड़ी मुश्किल
03 / 05

सीएसके की बड़ी मुश्किल

​एक तरफ जहां मुंबई को फायदा हुआ है वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कम होती जा रही है। टीम सबसे नीचे स्थान पर है और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सारे मैच जीतना जरूरी हो गए हैं।​

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास
04 / 05

​मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास

​मुंबई इंडियंस की ये सीएसके के खिलाफ 9 विकेट की तीसरी बड़ी जीत थी और मुंबई की टीम ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है जिसने सीएसके को तीन बार 9 विकेट से हराया है।​

मुंबई इंडियंस ने लिया बदला
05 / 05

​मुंबई इंडियंस ने लिया बदला

​मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के पहले ही मैच में सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और इस 9 विकेट की विशाल जीत के चलते उन्होंने टीम से बदला ले लिया है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited