मैच से पहले राम की शरण में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, देखें तस्वीरें
Mumbai Indians Player Ayodhya Visit: मुंबई इंडियंस अपने चौथे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ने वाली है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी राम की शरण में पहुंचे हैं। टीम के कई खिलाड़ियों ने राम मंदिर जाकर भगवान श्रीराम के आशीर्वाद लिए।


राम की शरण में मुंबई इंडियंस
जब चीजें अच्छी न चल रही हो तो सबसे अच्छा विकल्प भगवान की शरण में जाना होता है। लगातार दो मुकाबला हारने के बाद मुंबई को कोलकाता के खिलाफ सीजन की पहली जीत मिली थी। उस जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के इरादे से टीम के खिलाड़ी भगवान की शरण में पहुंचे।


लखनऊ और मुंबई का मैच
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों को जीत की दरकार है और इस बड़े मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए हैं।
भगवान की शरण में सूर्या सहित चाहर फैमिली
लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ियों ने अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए। इस तस्वीर में आप तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर को देख सकते हैं। तस्वीर में चाहर और सूर्या की पत्नी भी मौजूद हैं।
तिलक वर्मा भी पहुंचे शरण में
खराब फॉर्म से जूझ रहे तिलक वर्मा ने अयोध्या के राम मंदिर जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए।
मंदिर जाते खिलाड़ी
इस तस्वीर में सभी खिलाड़ी हाथ जोड़कर बैठे हैं। यह तस्वीर मंदिर से लौटने के बाद की है।
सूर्या ने पत्नी संग किए रामलला के दर्शन
इस तस्वीर में आप सूर्यकुमार यादव को पत्नी के साथ देख सकते हैं। रामलला के दर्शन की खुशी दोनों के चेहरों पर साफ देखी जा सकती है। सूर्या भी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उनका बल्ला इस सीजन खामोश रहा है।
क्या है Military Sleep Method? जिसे फॉलो कर बिस्तर पर जाते ही आएगी चैन की नींद
अगर 2 डिग्री बढ़ जाए धरती का तापमान तो कैसे होंगे हालात, क्या पिघल जाएगी दुनिया की सारी बर्फ
Goa Tourism: गोवा घूमने का कर रहे हैं प्लान? इस वजह से सफर होने जा रहा है और भी आसान
हैरी ब्रूक ने वनडे में बना दिया गजब का रिकॉर्ड, 21वीं सदी में पहली बार हुआ ऐसा
किस जानवर का अंडा होता है सबसे बड़ा, वजन और साइज के बारे में जानकर होश उड़ जाएंगे
PC Jeweller को हुआ 94.78 करोड़ का मुनाफा, वारंट कन्वर्जन से बढ़ी इक्विटी पूंजी
HMA Agro Industries का बढ़ा नेट प्रॉफिट, Q4 FY2025 में 12.3 करोड़ रु पहुंचा
कमर की परेशानी दूर करने के लिए कहीं गलत तरीके से तो नहीं कर रहे भुजंगासन, देखें Cobra Pose करने का सही तरीका
जासूसी कांड में पकड़े गए कासिम को पाकिस्तान में मिली ट्रेनिंग, आरोपी ने पूछताछ में उगले कई राज
'इंडियन आइडल' फेम Pawandeep Rajan 24 दिन बाद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, चेहरे पर दिखी घर जाने की खुशी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited