IPL में इन टीमों ने छुड़ाए हैं सबसे ज्यादा छक्के
Most Sixes by team in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग है। इस लीग ने हर साल चौकों छक्कों की जमकर बारिश होती है और प्रशंसक उनका लुत्फ उठाते हैं। सार दर साल लीग में लगने वाले चौकों छक्कों की संख्या में इजाफा हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड किस टीम के नाम दर्ज है? आइए जानते हैं किन पांच टीमों के खाते में दर्ज हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के?
मुंबई इंडियन्स-1681 छक्के
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीम होने का रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के नाम दर्ज है। मुंबई इंडियन्स के प्लेयर्स ने 17 सीजन में 261 मैच में कुल 1681 छक्के जड़े हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर-1649 छक्के
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर है। आरसीबी के प्लेयर्स ने 17 सीजन में खेले कुल 256 मैच में 1649 छक्के जड़े हैं।
पंजाब किंग्स-1513 छक्के
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों में तीसरे पायदान पर पंजाब किंग्स की टीम है। पंजाब किंग्स के प्लेयर्स लीग के 17 सीजन में खेले 246 मैच में कुल 1513 छक्के जड़ सके।
चेन्नई सुपर किंग्स-1508 छक्के
एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमों में चौथे पायदान पर है। लीग के 15 सीजन में शिरकत(2 साल का बैन लगा था) करते हुए खेले 239 मैच में 1508 छक्के जड़े हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स-1492 छक्के
आईपीएल की तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स लीग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पांचवें स्थान पर है। केकेआर के प्लेयर्स ने 17 सीजन में खेले 252 मैच में 1492 छक्के जड़े हैं।
CSK मैनेजमेंट ने धोनी की बात मानी, तो IPL 2025 में ये खिलाड़ी होगा उनका कप्तान
इनकम टैक्स रेड स्पेशलिस्ट है ये लेडी ऑफिसर, पहले प्रयास में UPSC पास, सोशल मीडिया पर हुआ प्यार
मुंबई इंडियंस के नए कप्तान की रेस में ये तीन खिलाड़ी, एक के पास कप्तानी का अच्छा खास अनुभव
क्या घर में कबूतरों का अंडा देना शुभ होता है? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
जितिया व्रत में महिलाएं क्यों पहनती हैं सोने का ये लॉकेट, खास है वजह, देखें तस्वीरें
जब दुनिया ने देखी अंतरिक्ष में भारत की ताकत तो अपना मुंह छिपाता रह गया था चीन; जानें क्यों खास है 24 तारीख
Hina Khan ने बर्थडे से 10 दिन पहले शुरू कर दिया जश्न, कैंसर की तकलीफ को भुलाकर काटा केक
Navratri 2024 Date: शारदीय नवरात्रि कब से कब तक रहेगी, जानिए नवरात्रि की सभी तिथियां, नौ देवियां और नौ रंग की लिस्ट
यूपी के प्रयागराज में महाबोधि एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, RPF कर रही मामले की जांच
9 Days Of Navratri 2024: नवरात्रि के नौ दिन, नौ रंग, नौ देवियां, नौ भोग और नौ मंत्र
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited