IPL में चौकों छक्कों की बरसात करने में ये टीम है अव्वल
Mumabi Indians, Most Boundary in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग है। आईपीएल इतिहास के पहले ही मुकाबले से मैदान में चौकों छक्कों की बारिश शुरू हो गई थी जो कि आज तक बदस्तूर जारी है। छक्के जड़ने की कला में नई पीढ़ी के खिलाड़ी पारंगत होते जा रहे हैं। गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने के लिए खिलाड़ी नए-नए शॉट्स इजाद कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि किस टीम के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है?

मुंबई इंडियन्स-5314
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे बाउंड्री जड़ने का रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के नाम दर्ज है। मुंबई की टीम के प्लेयर्स ने 17 सीजन में खेले 261 मैच में 3633 चौके और 1681 छक्के के साथ कुल 5314 बाउंड्री जड़ी हैं। मुंबई की टीम हर मैच में औसतन 20 से ज्यादा बाउंड्री जड़ती है जिसमें 6 से ज्यादा छक्के शामिल होते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर-5022
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बाउंड्री जड़ने वाली टीमों में मुंबई इंडियन्स के बाद दूसरे पायदान पर है। आरसीबी के प्लेयर्स ने लीग में खेले 255 मैच में कुल 5022 बाउंड्री जड़ी हैं जिसमें 3373 चौके और 1649 छक्के शामिल हैं। आरसीबी की टीम भी हर मैच में औसतन 20 बाउंड्री जड़ती है जिसमें 6 या 6 से ज्यादा ज्यादा छक्के शामिल होते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स-4949
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बाउंड्री जड़ने के मामले में तीसरे पायदान पर तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है। केकेआर ने लीग में खेले कुल 251 मैच में 3457 चौके और 1492 छक्के के साथ कुल 4949 बाउंड्री जड़ी हैं। कोलकाता की टीम हर मैच में 19 बाउंड्री जड़ती है जिसमें औसतन 5 छक्के शामिल होते हैं।

पंजाब किंग्स-4928
पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल इतिहास में चौकों-छक्कों की बारिश करने के मामले में चौथे पायदान पर है। पंजाब की टीम ने 17 सीजन में खेले 246 मैच में कुल 4928 बाउंड्री जड़ी है। इसमें 3415 चौके और 1513 छक्के शामिल हैं। हर मैच में पंजाब की टीम औसतन 20 बाउंड्री जड़ती है जिसमें 6 से ज्यादा छक्के शामिल होते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स-4852
दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके छक्के जड़ने वाली टीमों की सूची में पांचवें पायदान पर है। दिल्ली के बल्लेबाजों ने 17 सीजन में कुल 4852 बाउंड्री जड़ी हैं जिसमें 3504 चौके और 1348 छक्के शामिल हैं। हर मैच में दिल्ली की टीम औसतन 19 बाउंड्री जड़ती है जिसमें पांच से ज्यादा छक्के शामिल होते हैं।

2 राज्य, 11 स्टेशन, 120 KM की रफ्तार, चंद घंटे में पहुंचेंगे UP से बिहार; CM सिटी से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत

इंग्लैंड को हराने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को दी ये सलाह

परमाणु बम से भी सुरक्षित... अमेरिका ने उतारा 'प्रलय' का विमान; सीना तानकर भरता है फर्राटा

मैदान की सफाई करते थे पिता, बेटे ने टेस्ट में 23 चौके जड़कर श्रीलंका की बचाई लाज

कब और क्यों होती है प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग? पायलट किन चीजों पर रखता है पैनी नजर

UP : कौशांबी में बड़ा रोड एक्सीडेंट, नेशनल हाईवे पर डंपर से टकराई कार; 5 लोगों की मौत

Monsoon 2025: दरवाजे पर आ गया मानसून, बादल बरसेंगे झूम-झूम; मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

विधानसभा उपचुनावों में हुई कई ऐतिहासिक पहलों की शुरुआत, मोबाइल रखने के लिए विशेष व्यवस्था

इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की एंट्री होगी या नहीं? ट्रंप दो हफ्तों में लेंगे फैसला; व्हाइट हाउस का बड़ा बयान आया सामने

अनंतनाग में तकनीक का मिला साथ; इस प्रणाली की मदद से पकड़ा गया आतंकियों का मददगार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited