हर तरफ इंग्लैंड के नए वनडे कप्तान की चर्चा, गर्लफ्रेंड की तस्वीरें भी हुईं वायरल
Girlfriend Of Harry Brook: दिग्गज क्रिकेटर जोस बटलर के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 25 वर्षीय हैरी ब्रुक को कप्तानी सौंपी गई है। ब्रुक ने सीरीज के तीसरे वनडे में दमदार कप्तानी शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई तो हर तरफ उनकी चर्चा शुरू हो गई है। वो सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के कप्तान बने हैं। इसी के साथ-साथ फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानने को उत्सुक हैं और उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें भी अब वायरल होना शुरू हो गई हैं। यहां जानेंगे हैरी ब्रुक का नया कमाल और कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड।

हैरी ब्रुक ने शतकीय पारी से बनाया रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के युवा कप्तान हैरी ब्रुक ने नाबाद 110 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। बटलर की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे ब्रुक अब इंग्लैंड वनडे इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा कप्तान बन चुके हैं।

गर्लफ्रेंड की तस्वीरें हुईं वायरल
ब्रुक का नाम ट्रेंड होना शुरू हुआ तो साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में भी जानने की उत्सुकता फैंस के बीच बढ़ने लगी। सोशल मीडिया पर ब्रुक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हुई हैं।

कौन हैं ब्रुक की गर्लफ्रेंड
हैरी ब्रुक की गर्लफ्रेंड का नाम लूसी लायल्स है। उन्होंने युनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर से बिजनेस एंड मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की हुई है। वो कॉरपोरेट जगत का हिस्सा हैं और अपने काम में व्यस्त रहना पसंद करती हैं।

चैरिटी करना भी है पसंद
लूसी लायल्स अपनी जॉब के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी करती हैं। खासतौर पर शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में वो लोगों की अलग-अलग तरह से मदद करने का प्रयास करती रहती हैं।

कैसे हुई थी हैरी से मुलाकात
क्रिकेटर हैरी ब्रुक से लूसी की मुलाकात कुछ दोस्तों के जरिए हुई थी। शुरुआत से ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। अब काफी समय से दोनों साथ हैं। दोनों युवा है, दोनों को घूमना काफी पसंद है और हैरी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद करते हैं।

बेंगलुरू भगदड़ पर नि:शब्द हुए विराट, कहा...टूट गया हूं

आईपीएल जीतने के बाद कोहली ने युवाओं को दिया विराट मंत्र

फौलादी इरादों को पर्वतों ने दिया रास्ता! खुलने जा रहा 'समृद्धि' का महामार्ग; 8 घंटे में मायानगरी से पहुंच जाएंगे ऑरेंज सिटी

बेंगलुरू ने पलक-पावड़े बिछाकर किया IPL चैंपियन RCB का स्वागत

कोहली से ज्यादा अनलकी है आईपीएल का यह खिलाड़ी

बिहार को एक और Vande Bharat की सौगात, पटना से भोपाल के बीच दौड़ेगी ट्रेन, 3 राज्यों के यात्रियों को होगा फायदा

तत्काल टिकट बुक करने के लिए जल्दी ही ई-आधार वेरिफिकेशन, रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों को होगा जबरदस्त फायदा

असम में बाढ़ के बाद अफ्रीकी स्वाइन फीवर का कहर! इस क्षेत्र में लगाया प्रतिबंध

लखनऊ से कानपुर के बीच दौड़ेगी Rapid Rail, 40 मिनट में पूरा होगा सफर; LDA से मिली हरी झंडी

1.5 साल में कीव ने तैयार किया प्लान, अब सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा रूसी सैन्य अड्डे का भयावह मंजर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited