एमएस धोनी को दर्द भरी विदाई देने वाले प्लेयर ने लिया संन्यास
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ ओपनर मार्टिन गप्टिल ने बुधवार को अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। 38 वर्षीय गप्टिल को साल 2022 के बाद से न्यूजीलैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि संन्यास के बाद गप्टिल दुनियाभर की टी20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे। भारतीय प्रशंसकों के मन में गप्टिल की पहचान ऐसे खिलाड़ी के रूप में है जिसनें उनके हीरो एमएस धोनी को नम आंखों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दर्द भरी विदाई लेने के लिए मजबूर कर दिया था।

साल 2019 में हुआ था वाकया
साल 2019 के वनडे विश्व कप के मैनचेस्टर में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 216 रन बना लिए थे ऐसे में लेकिन गप्टिल ने धोनी की पारी का अंत कर दिया।

सटीक थ्रो ने खत्म की धोनी का पारी
ऐसे में मार्टिन गप्टिल के कवर की दिशा से आए सटीक थ्रो ने माही की पारी का अंत कर दिया था। धोनी के आउट होने के बाद भारतीय टीम ने 18 रन के अंतर से मैच गंवा दिया था।

धोनी की आंखों थी नम
रन आउट होने के बाद एमएस धोनी जब पवेलियन वापस लौट रहे थे तब उनकी आंखों में आंसू थे और वो उन्हें छिपा नहीं पाए। ये मैच एमएस धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ। धोनी को दर्द भरी विदाई मिला और ऐसा गप्टिल के सटीक थ्रो की वजह से हुआ।

वर्ल्ड कप में जड़ा दोहरा शतक
साल 2015 के विश्व कप के दौरान मार्टिन गप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 163 गेंद में 237 रन की नाबाद आतिशी पारी खेली थी और वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले कीवी प्लेयर और वर्ल्ड कप इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे प्लेयर बने थे। उनके नाम आज भी वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है।

डेब्यू वनडे में जड़ा था शतक
मार्टिन गप्टिल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 15 साल लंबा रहा। 10 जनवरी, 2009 को वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑक्लैड वनडे में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत धमाकेदार शतक जड़कर की थी। बांग्लादेश के खिलाफ साल 2022 में क्राइस्टचर्च में खेला गया टी20 मुकाबला उनके करियर का आखिरी साबित हुआ।

गप्टिल का ऐसा रहा करियर
मार्टिन गप्टिल ने अपने करियर में न्यूजीलैंड के लिए 47 टेस्ट, 198 वनडे और 122 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने तीनों फॉर्मेट में क्रमश: 2586, 7346 और 3531 रन जड़े।

RCB को 9 साल पहले फाइनल हराने वाला खिलाड़ी, अब उसी टीम को बनाएगा IPL चैंपियन

लॉन्च से पहले OnePlus 13s की कीमत लीक, कैमरा-बैटरी-फीचर्स भी जानें

कौन हैं अनुष्का शर्मा के पास बैठकर RCB को चीयर करने वाली मिस्ट्री गर्ल

राज कपूर की दौलत-शोहरत पर इतरा नहीं पाई कपूर खानदान की ये दो बेटियां, कच्ची उम्र में ही दिलवा दिए थे फेरे

Credit Score: क्रेडिट स्कोर कैसे बनाएं बेहतर, क्यों महत्वपूर्ण? डिटेल में जानिए सबकुछ

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेगा केवल एक नया IPO, सिर्फ 46 रु का होगा शेयर, जान लीजिए डिटेल

पटना में बोरिंग रोड फायरिंग के तीसरे आरोपी ने किया सरेंडर, वाराणसी से मिली बिना नंबर की कार

New OTT Release June 2025: ओटीटी पर जून में धमाल मचाने आ रही हैं ये सस्पेंस-थ्रिलर से भरी फिल्में, लिस्ट देख गदगद होगा मन

तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को घुसपैठ, हिंदुओं पर हमले, महिलाओं के अपमान का केंद्र बना दिया है, अमित शाह का ममता बनर्जी पर निशाना

अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, BKI आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited