T20I में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय, नीतीश ने यशस्वी को पछाड़ा

youngest Indian to score a half century in T20I: नीतीश कुमार रेड्डी ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर के दूसरे टी20 मुकाबले में 34 गेंद में 74 रन की आतिशी पारी खेली। 217.64 के स्ट्राइक रेट वाली अपनी पारी में नीतीश रेड्डी ने 4 चौके और 7 छक्के जड़े। उन्होंने 27 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही 21 वर्षीय नीतीश का नाम भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी20 में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में दर्ज हो गया। नीतीश भारत के लिए सबसे कम उम्र में टी20आई अर्धशतक जड़ने के मामले में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं।

01 / 05
Share

रोहित शर्मा

भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी20 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित शर्मा ने 20 साल 143 दिन की उम्र में ये कारनामा 20 लाल 143 दिन की उम्र में किया था।

02 / 05
Share

तिलक वर्मा

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा सबसे कम उम्र में टी20आई अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय प्लेयर्स सूची में दूसरे पायदान पर हैं। तिलक वर्मा ने 20 साल 271 दिन की उम्र में ये कारनाम वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।

03 / 05
Share

ऋषभ पंत

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में ऋषभ पंत तीसरे स्थान पर हैं। पंत ने 21 साल 38 दिन की उम्र में जड़ा था।

04 / 05
Share

नीतीश रेड्डी

भारत के युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी इस सूची में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। नीतीश रेड्डी ने 21 साल 136 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर इस सूची में चौथे पायदान पर कब्जा किया है।

05 / 05
Share

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। नीतीश रेड्डी ने जायसवाल को पीछे छोड़ा। यशस्वी ने 21 साल 227 दिन में ये कारनामा किया था।