IPL 2025 के शेड्यूल ने बताया कौन सी टीम बन सकती है चैंपियन
IPL 2025 Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल का ऐलान किया जा चुका है। इसकी शुरुआत 22 मार्च 2025 से हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने दमदार तैयारी शुरू कर दी है। शेड्यूल का टीमों के प्रदर्शन और उनके चांस पर भी काफी असर पड़ता है। आईपीएल 2025 के धमाकेदार शेड्यूल के मुताबिक एक ऐसी टीम है जो कि आईपीएल 2025 का खिताब जीत सकती है। इसे लेकर एक बेहद ही खास संयोग बन रहा है।


कोलकाता में 10 साल बाद फाइनल
IPL 2025 का फाइनल मुकाबला 25 मई 2025 को कोलकाता में खेला जाएगा। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में 10 साल बाद कोई IPL फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले आखिरी बार साल 2015 में यहां IPL फाइनल का आयोजन हुआ था।


पहला मैच भी कोलकाता में
आईपीएल 2025 का पहला मैच भी कोलकाता में ही आयोजित किया जाने वाला है। इसके पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होने वाली है।
ये टीम बन सकती है चैंपियन
शेड्यूल को देखा जाए तो एक गजब का संयोग बनता नजर आ रहा है जिसके मुताबिक मुंबई इंडियंस चैंपियन बन सकती है। दरअसल आईपीएल का फाइनल केवल 2 बार कोलकाता में हुआ है जो कि 2013 और 2015 और इन दोनों बार मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन बनी है। ऐसे में संयोग को देखा जाए तो मुंबई को एक और खिताब मिल सकता है।
पहला मैच हारना जरूरी
मुंबई इंडियंस ने हालांकि 2013 और 2015 दोनों में पहला मैच गंवाया था। ऐसे में मुंबई इस बार भी पहला मैच हार जाती है तो कोलकाता में फाइनल और पहले मैच में हार दो चीजें उनकी जीत की ओर इशारा कर सकती हैं। हालांकि ये केवल समीकरण हैं और क्रिकेट में हमेशा कुछ भी हो सकता है।
2020 के बाद नहीं जीती खिताब
मुंबई इंडियंस को पिछले चार सालों से खिताब की तलाश है। वे आखिरी बार 2020 में चैंपियन बने थे इसके बाद से उनका प्रदर्शन लगातार खराब रहा है। पिछले साल तो वे आखिरी नंबर पर रहे थे।
Stars Spotted Today: पैप्स से मुंह छुपाते नजर आए रणवीर सिंह, काजोल-तृप्ति डिमरी के लुक ने लूटा दिल
IQ Test: असली धुरंधर ही 39 की भीड़ में 38 ढूंढ़ पाएंगे, दम है तो खोजकर दिखाएं
अजब: दुनिया का सबसे अनोखा गांव, जहां टेढ़-मेढ़े और तिरछे होते हैं घर, हैरी पॉटर फिल्म में आया था नजर
प्लेन की लैंडिंग के समय टायर से चिंगारी क्यों निकलती है, सफर करने से पहले जरूर जानें वजह
धरती का सबसे अनोखा पक्षी, 50 डिग्री तापमान भी नहीं बिगाड़ सकता कुछ, बिना पानी कई दिन तक रहता है जिंदा
मुश्किल वक्त में भारत के काम आया दोस्त आर्मेनिया, ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों को दी शरण
Hera Pheri 3: परेश रावल की वापसी पर अक्षय कुमार ने दिखाई उम्मीद की किरण, कानूनी कार्यवाही पर बोलें एक्टर
क्रिकेट के मैदान से महीनों दूर रहेंगे सूर्यकुमार यादव, ये है कारण
Bullet Train Update: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में लगेगा ऐसा सिस्टम, जानकर दिल खुश हो जाएगा
'राहुल गांधी हमेशा सांप्रदायिक तत्वों को बचाना...', हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पर लगाए गंभीर आरोप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited