IPL 2025 में ऋषभ पंत की इस टीम से हो गई डील

Will Rishabh Pant join CSK in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए सारी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। अगले सीजन से पहले कई बड़े खिलाड़ियों की अपनी टीम छोड़ने की चर्चाएं चल रही है। इसमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का भी नाम है। उन्हें लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।


पंत की सीएसके में जाने की चर्चा
01 / 05

पंत की सीएसके में जाने की चर्चा

आईपीएल 2025 से पहले ये हर तरफ चर्चा चल रही है कि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स में अगर धोनी नहीं खेलते हैं तो उन्हें एक अच्छे विकेटकीपर की जरूरत होगी और पंत परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।​

दिल्ली कैपिटल्स में कब शामिल हुए थे पंत
02 / 05

दिल्ली कैपिटल्स में कब शामिल हुए थे पंत

​ऋषभ IPL 2016 की मिनी-नीलामी में DC में शामिल हुए थे। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए उनकी सफलता के बाद टीमें उन्हें खरीदने के लिए उत्सुक थीं। DC ने उनके लिए विजयी बोली लगाई। उन्हें आईपीएल 2018 और 2022 की मेगा-नीलामी से पहले डीसी ने रिटेन किया था।​

पंत को लेकर आया बड़ा अपडेट
03 / 05

पंत को लेकर आया बड़ा अपडेट

​क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ को IPL 2025 की नीलामी से पहले DC द्वारा रिटेन किया जाना तय है और वह उनके शीर्ष रिटेंशन होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने हाल ही में मुंबई में DC के सह-मालिक पार्थ जिंदल से मुलाकात की। इस मीटिंग में दोनों के बीच सहमति होती नजर आ रही है। अगर इसे सही माना जाए तो पंत की दूसरी टीम में जाने की खबर अफवाह ही रह जाएगी।​और पढ़ें

सैलरी में हो सकता है इजाफा
04 / 05

सैलरी में हो सकता है इजाफा

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक पंत और दिल्ली कैपिटल्स में सैलरी को लेकर थोड़ा मननुटाव था जो साफ हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में पंत की सैलरी में इजाफा कर सकती है। पंत को फिलहाल 16 करोड़ रुपए मिलते हैं।​

ये खिलाड़ी भी हो सकते हैं रिटेन
05 / 05

ये खिलाड़ी भी हो सकते हैं रिटेन

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंत के अलावा कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को रिटेन कर सकती है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क और ट्रिस्टन स्टब्स भी दावेदारी में होंगे। अगर अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी रिटेन किया जा सकता है तो डीसी अभिषेक पोरेल को रिटेन कर सकती है। यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि बीसीसीआई कितने रिटेंशन की अनुमति देता है।​और पढ़ें

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited