पाकिस्तान ने हद कर दी, हॉकी टीम तीसरे नंबर पर आई तो दिए सिर्फ इतने रूपये

Pakistan Hockey Prize Money: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में पाकिस्तानी हॉकी टीम तीसरे नंबर पर रही। उन्होंने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन शीर्ष-2 में जगह बना नहीं पाई। दुनिया तब हैरान रह गई जब पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने अपनी टीम के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया। आप भी जानकर चौंक जाएगा कि उनको कितनी रकम दी गई।

01 / 06
Share

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2024

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर अपना दम दिखाया और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उसने फाइनल में चीन को रौंदते हुए खिताब अपने नाम किया।

02 / 06
Share

तीसरे स्थान पर रहा पाकिस्तान

पाकिस्तानी हॉकी टीम को टूर्नामेंट में भारत से हार मिली और उसके बाद वो चैंपियनशिप के अंत में तीसरे पायदान पर रही। हालांकि उन्होंने अपना पूरा जोर लगाया लेकिन वो टॉप-2 में जगह बनाने में असफल रहे।

03 / 06
Share

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने हद कर दी

इसके बाद जब प्राइज मनी देने की बारी आई तो सभी के हॉकी बोर्ड अपनी-अपनी टीम को उसकी सफलता व हिस्सेदारी के हिसाब से प्राइज मनी देने लगे, लेकिन पाकिस्तान की हॉकी फेडरेशन ने तो हद ही कर दी। उन्होंने अपनी टीम को ऐसी ईनामी राशि दी कि दुनिया में मजाक बन गया।

04 / 06
Share

सिर्फ 8300 रूपये की प्राइज मनी

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने अपनी टीम को तीसरे स्थान पर आने के लिए 100 अमेरिकी डॉलर (8300 रूपये) की प्राइज मनी दी। यही नहीं, पीएचएफ ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए ये तक लिखा कि ये ईनामी राशि खिलाड़ियों की मेहनत को देखते हुए उनका मनोबल बढ़ाने के लिए दी गई है।

05 / 06
Share

भारतीय हॉकी टीम को क्या मिला

दूसरी तरफ चैंपियन बनने वाली भारतीय हॉकी टीम को हॉकी इंडिया ने दिल खोलकर प्राइज मनी दी। भारतीय टीम के हर खिलाड़ी 3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 1 लाख 50 हजार की ईनामी राशि दी गई है।

06 / 06
Share

चीन के झंडे लिए थे पाकिस्तानी खिलाड़ी

पाकिस्तानी हॉकी टीम भी अपनी हरकतों से बाज आती नहीं दिखी और टूर्नामेंट के फाइनल में जब भारत और चीन का मुकाबला हो रहा था तो दर्शकों के बीच बैठी पाकिस्तानी हॉकी टीम चीन के झंडे लेकर उनकी हौसलाअफजाई करती नजर आई।