अब तक 2024 में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, पहला नाम सोचा भी नहीं होगा
Which Batsman Has Scored Most International Runs In 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस समय काफी हलचल है, कई क्रिकेट सीरीज खेली जा रही हैं। कहीं वनडे तो कहीं टेस्ट जारी है। इसी दौरान कुछ बल्लेबाजों में साल 2024 का सर्वश्रेष्ठ स्कोरर बनने की होड़ लगी हुई है। हम आपको बताएंगे कि टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट को मिलाकर किन 5 बल्लेबाजों ने 2024 में अब तक सर्वाधिक रन बनाए हैं। यकीन मानिए, नंबर.1 बल्लेबाज का नाम आपने भी नहीं सोचा होगा।

पथुम निसंका (Pathum Nissanka)
श्रीलंका के पथुम निसंका अब तक 2024 में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने अब तक 24 मुकाबलों में 1162 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं।

कुसल मेंडिस (Kusal Mendis)
इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की टॉप-5 लिस्ट में दूसरा नाम भी श्रीलंका से ही है। ये बल्लेबाज हैं कुसल मेंडिस, जिन्होंने अब तक 2024 में सभी फॉर्मेट में मिलाकर 33 मैच खेले हैं और 1161 रन बनाए हैं। इसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। दिलचस्प बात है कि टॉप-2 बल्लेबाजों में सिर्फ 1 रन का अंतर है।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)
टीम इंडिया के धुरंधर युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। यशस्वी ने सभी फॉर्मेट मिलाकर इस साल 15 मैचों में 1089 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 6 पचासे शामिल हैं।

कमिंडु मेंडिस (Kamindu Mendis)
साल 2024 में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाजों की इस सूची में चौथा नाम भी श्रीलंका से है। वो बल्लेबाज हैं कमिंडु मेंडिस, जो इस लिस्ट में तीसरे श्रीलंकाई हैं। कमिंडु ने इस साल 19 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1015 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 4 फिफ्टी बनाई हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
दिलचस्प बात ये है कि इस टॉप-5 लिस्ट में सिर्फ भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी ही हैं। क्योंकि पांचवां नाम भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा का है। रोहित शर्मा ने 2024 में अब तक 21 मैचों में 996 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं।

कितनी है IPL की मौजूदा ब्रांड वैल्यू, हो सकता है बड़ा इजाफा

IPL 2025 में जीत के बावजूद इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB

चाय पीने के शौकीन दें ध्यान, इस समय चाय पीने से पेट में बनता है तेजाब, पीते ही बनेंग गैस-कब्ज के मरीज

Stars Spotted Today: एयरपोर्ट पर कूल लुक में स्पॉट हुईं सुहाना खान-दिशा पाटनी, फैंस से मिले अमिताभ बच्चन

IPL 2025 में आरसीबी नहीं ये टीम बनी सिक्सर चैंपियन

INDA vs ENG LIONS Day 3 Highlights: मजबूत स्थिति में इंडिया-ए, खलील अहमद ने जड़ा विकेटों का चौका, ईश्वरन ने खेली कप्तानी पारी

French Open 2025: कार्लोस अल्कराज बने फ्रेंच ओपन चैंपियन, रिकॉर्ड 5 घंटे 29 मिनट लंबे फाइनल में यानिक सिनर को दी मात

Corona Virus : कोरोना बढ़ा रहा टेंशन, दिन दूनी रात चौगुनी हो रही मरीजों की संख्या! एक्टिव केस 6 हजार पार

क्या शांति वार्ता से पीछे हटा यूक्रेन? सैनिकों के अवशेषों की अदला-बदली पर नहीं दिया अपडेट; रूस कर रहा इंतजार

Crime: गुजरात में पति-पत्नी और बेटे ने नर्मदा में लगाई छलांग, साहूकारों ने कर रखा था जीना हराम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited