कांस्य जीतकर पूरी हॉकी टीम लौटी स्वदेश, पेरिस में क्यों रह गए पीआर श्रीजेश
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद स्वदेश लौट आई। टीम का भारत लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ। लेकिन टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश कहीं नजर नहीं आए। प्रशंसक भारतीय हॉकी की दीवार कहे जाने वाले श्रीजेश को ढूंढते रह गए। दरअसल श्रीजेश टीम के साथ भारत नहीं लौटे वो पेरिस में खेल गांव में ही रह गए। जानिए क्या है इसकी वजह?


श्रीजेश होंगे समापन समारोह में फ्लैग बियरर
पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारतीय दल के मनु भाकर के साथ फ्लैग बियरर होंगे। इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए श्रीजेश पेरिस में रुके हैं।


नीरज चोपड़ा ने मिला था मौका
श्रीजेश को आधिकारिक तौर पर भारतीय दल के फ्लैग बियरर के रूप में नहीं चुना गया था। नीरज चोपड़ा को ये जिम्मेदारी दी जा रही थी। ऐसे में नीरज ने श्रीजेश का नाम अपनी जगह आगे कर दिया।
फ्लैग बियरर बनकर भावुक हुए श्रीजेश
जब श्रीजेश को समापन समारोह का फ्लैग बियरर बनाने का ऐलान किया गया तो वो ये खबर सुनकर भावुक हो गए। ओपनिंग सेरेमनी में अचंता शरथ कमल ने पीवी सिंधू के साथ तिरंगा थामा था।
संन्यास का कर चुके हैं ऐलान
पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक के बाद हॉकी को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया था। ऐसे में कांस्य पदक जीत के बाद उनकी विदाई हो रही है। ऐसे में नीरज चोपड़ा ने उनकी विदाई को और यादगार बना दिया।
चार ओलंपिक में खेले श्रीजेश
पीआर श्रीजेश ने चार बार ओलंपिक खेलों में शिरकत की और दो बार कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे। श्रीजेश ने टोक्यो और पेरिस दोनों में कांस्य पदक मुकाबलों के आखिरी क्षण में टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
पीएम मोदी ने दी बड़ी जिम्मेदारी
हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम से फोन पर चर्चा करते हुए श्रीजेश को संन्यास के बाद नई टीम तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी।
Mahashivratri in World: भारत के अलावा इन देशों में भी मनाया जाता है महाशिवरात्रि का पर्व, महादेव में लोगों की आस्था देख हो जाएंगे हैरान
7 साल से चिकन-मटन को हाथ भी नहीं लगाते Virat Kohli, जानें किस डाइट से बनाई है गजब की फिटनेस
IPL 2025 में पर्पल कैप जीत सकते हैं ये 5 धाकड़ गेंदबाज
IQ Test: अक्ल से तेज लोग ही 963 की भीड़ में 936 ढूंढ़ पाएंगे, दम है तो खोजें
क्या सच में पैसे का सही उपयोग हुआ है, कैफ ने उठाए पीसीबी पर सवाल
Happy Maha Shivratri 2025 WhatsApp Status Messages: देवों के देव महादेव की आज बरसेगी कृपा, बस सुबह-सुबह स्टेटस पर लगाएं महाशिवरात्रि के ये शुभ शुभकामना संदेश
Shivratri Puja Mantra: महाशिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती के इन मंत्रों का जरूर करें जाप, हर मुराद होगी पूरी
Maha Shivratri 2025 Wishes in Hindi: यहां से चुनकर अपनों को भेजें शिव नवरात्रि की बधाई संदेश, देखें महाशिवरात्रि के टॉप 10 विशेज हिंदी में
Maha Shivratri Wishes in Sanskrit 2025: महाशिवरात्रे: शुभाशया:! शिव भक्तों को इन संस्कृत श्लोक, मंत्रों से दें महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, यहां देखें संस्कृत विशेज
Bihar: विधानसभा सत्र से पहले नीतीश कुमार आज करेंगे कैबिनेट विस्तार, कुछ मंत्रियों के बदले जाएंगे विभाग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited