अब इसके बाद मुंबई इंडियंस छोड़कर नहीं जा पाएंगे रोहित!
Rohit Sharma Won't Leave Mumbai Indians: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहेंगे या फिर ऑक्शन में आएंगे, लेकिन अब ऐसा माना जा सकता है कि वह मुंबई इंडियंस छोड़ने से पहले जरूर सोचेंगे। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं और इसके पीछे की वजह क्या ये हम आपको आगे बताएंगे।

क्या सच में मुंबई छोड़ेंगे रोहित
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ेंगे या नहीं, इस बात को लेकर चर्चा सबसे ज्यादा है। लेकिन जिस तरह से रोहित के चाहने वाले उनसे अपील कर रहे हैं। उससे साफ हो जाता है कि उनके लिए इस टीम को छोड़ पाना आसान नहीं होगा। रोहित साल 2011 से मुंबई इंडियंस के साथ हैं।

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान
रोहित शर्मा की गिनती आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में होती है। उन्होंने मुंबई को 5 बार 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनाया। उन्होंने इस टीम को अपने खून पसीने से तैयार किया है और वह इसे मुश्किल परिस्थिति में छोड़कर नहीं जाएंगे।

दोस्त ने की खास अपील
अब रोहित से मुंबई इंडियंस में बने रहने की अपली उनके दोस्त ने की है। घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ टीम इंडिया में उनके सहयोगी रहे प्रज्ञान ओझा ने उनसे अपील की है कि वह मुंबई इंडियंस के साथ बने रहें।

ओझा ने रोहित से क्या कहा?
ओझा ने कहा 'अगर वह मुंबई इंडियंस के साथ बने रहते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा, क्योंकि रोहित शर्मा के बहुत सारे प्रशंसक और प्रायोजक हैं, क्योंकि वे उनसे जुड़े हुए हैं। मैंने उन्हें इस फ्रैंचाइजी के साथ बढ़ते हुए देखा है।

दोस्त की बात नहीं टाल पाएंगे रोहित
रोहित यारों के यार हैं। दिनेश कार्तिक को टी20 वर्ल्ड कप में मौका देना हो या फिर मुश्किल परिस्थिति में भरोसा बनाए रखना वह खुलकर अपने साथी और टीम के सदस्यों का साथ देते हैं। ऐसे में ओझा की इस अपील को दरकिनार कर पाना उनके लिए आसान नहीं होगा। यही कारण है कि हम कह रहे हैं कि रोहित का अब मुंबई छोड़ पाना मुश्किल लग रहा है।

रोज पोहा-इडली खाकर फिट रहती है बॉलीवुड की ये हसीना, कर्वी फिगर के लिए फॉलो करती हैं ऐसा रूटीन, ऐसे बनाई पतली कमर

Stars Spotted Today: प्रेग्नेंट पत्नी शूरा का हाथ पकड़े नजर आए अरबाज खान, जिम के बाहर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट

शुभमन गिल ने बनाया महारिकॉर्ड, भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 93 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश का जलवा, WTC में पाई बड़ी उपलब्धि

Gujarat By Election: निर्वाचन आयोग ने विसावदर में दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कांकेर में 8 लाख की ईनामी महिला नक्सली ढेर

राजस्थान में मानसून ने पकड़ा जोर, बादल छाए घनघोर; बारिश ने मौसम किया सुहावना

दिन दहाड़े महिला के गले से छीना चेन, बाइक सवार बदमाशों ने ऐसे घटना को दिया अंजाम; CCTV वीडियो आया सामने

क्या मंदी की मार झेल रहा रूस? पुतिन बोले- हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited