6,155 दिन का इंतजार दूर कर, रजत पाटीदार ने रच दिया इतिहास
CSK vs RCB Highlights: रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने अपने 6,155 दिन के इंतजार को खत्म कर दिया। शुक्रवार को हुए आईपीएल के 8वें मुकाबले में उसने 17 साल बाद चेन्नई के खिलाफ चेपॉक में जीत दर्ज की। इससे पहले चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ आरसीबी साल 2008 में जीती थी।

17 साल बाद चेपॉक में CSK के खिलाफ जीत
रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने वो कर दिखाया जो उसके बड़े-बड़े कप्तान नहीं कर पाए। चेपॉक में चेन्नई को हराना सबसे बड़ा मुश्किल काम है और इसे रजत पाटीदार ने अंजाम दिया। यह चेपॉक में 17 साल बाद चेन्नई के खिलाफ आरसीबी की जीत है।

50 रन से जीती आरसीबी
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने 50 रन से जीत दर्ज की। चेन्नई के सामने 197 रन का लक्ष्य था, लेकिन निर्धारित 20 ओवर में चेन्नई की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना पाई। इस तरह आरसीबी ने मुकाबला 50 रन से जीत लिया। यह इस सीजन आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है।

कप्तान रजत पाटीदार का अहम रोल
अपने दूसरे ही मुकाबले में कप्तानी कर रहे रजत पाटीदार ने पहले खुद बल्ले से अहम योगदान दिया और बाद में कप्तान के तौर पर अच्छे तरीके से अपने गेंदबाजों को चलाया। पाटीदार ने 32 गेंद में 51 रन की शानदार पारी खेली।

दूर हुआ चेपॉक का श्राप
इस तरह पिछले 17 साल से चेपॉक में चला आ रहा आरसीबी का श्राप भी खत्म हो गया है। पहले सीजन 2008 के बाद आरसीबी इस मैदान पर नहीं जीत पाई थी। लगातार 8 हार झेलने के बाद अब विराट कोहली के चेहरे पर खुशी लौटी है।

चेन्नई को घर पर थमाई सबसे बड़ी हार
आरसीबी ने यह मुकाबला 50 रन के अंतर से जीता, जो इस मैदान पर चेन्नई के खिलाफ किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2011 में चेन्नई को इस मैदान पर 46 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

रजत पाटीदार ने रचा इतिहास
इस जीत के साथ ही आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने इतिहास रच दिया। वह ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने सीएसके को उनके घर पर 50 रन या इससे ज्यादा के अंतर से पटखनी दी।

शानदार हाइट के लिए पेरेंट्स अपनाएं ये देसी तरीके, गोली की स्पीड बढ़ेगी बच्चे की लंबाई, हर कोई पूछेगा सीक्रेट

SENA कंट्री के सेनापति हैं ये गेंदबाज, टॉप पर जसप्रीत बुमराह

ढ़ल रही चेहरे की चमक आएगी लाएंगे कोलेजन से भरे हैं ये 5 फूड्स, बुढ़ापे तक बरकरार रहेगा जवानी वाला नूर

पिता ने की मजदूरी, मां ने सब्जी बेचकर पढ़ाया, बेटे ने IPS बनकर बढ़ाया मान

हरी साड़ी में लगेंगी सावन की चिड़िया सी सुंदर, बस ट्राई कर लें शिवांगी जोशी का एक से बढ़कर एक वाला कलेक्शन

अमेरिका को ईरान से कितना खतरा, क्या सीधे US तक मिसाइल लॉन्च कर सकती है खामेनेई की सेना? 5 प्वाइंट में समझिए

महिलाओं के लिए रामबाण है ये योगासन, तन और मन दोनों को रखता है स्वस्थ

23 June 2025 Rashifal: एकदम तनाव मुक्त रहेगा इन राशि जातकों का दिन, राशिफल अनुसार पढ़ें अपने दिन का हाल

'US ने पार की सारी लक्ष्मण रेखाएं', अब मॉस्को की शरण लेगा ईरान; पुतिन से मिलेंगे विदेश मंत्री अरागची

शालिनी सिंह ने साड़ी में दिखाई पतली कमर, हर अदा पर फिदा हुए फैंस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited