धोनी को चैंपियंस ट्रॉफी जीताने वाले 3 भारतीय
भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में आखिरी बार साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। फाइनल में उसने इंग्लैंड को 5 रन हराकर दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी उठाई थी। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे धोनी के 3 इक्के थे जो शायद नहीं रहते तो भारत नहीं जीत पाता।

धोनी को चैंपियन बनाने वाले 3 इक्के
भारतीय टीम दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम है। भारत ने पहली बार साल 2002 में जबकि दूसरी बार साल 2013 में धोनी की कप्तानी में जीता था। धोनी को चैंपियन बनाने के पीछे 3 खिलाड़ियों का अहम योगदान था।

इग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था भारत
भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 5 रन से पटखनी दी थी। भारत ने इंग्लैंड को 130 रन का आसान सा लक्ष्य दिया था, लेकिन इंग्लैंड की टीम 124 रन ही बना पाई और भारत ने मुकाबला 5 रन से जीत लिया।

एक भी मैच नहीं हारी थी टीम इंडिया
साल 2013 में भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी थी। उसने लीग मुकाबले में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को हराया था, जबकि सेमीफाइनल में श्रीलंका और फाइनल में इंग्लैंड को पटखनी दी थी।

जीत के पहले हीरो यानी धोनी के पहले इक्के थे शिखर धवन
भारत को दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले पहले हीरो थे शिखर धवन। उन्होंने 5 पारी में 90 से ज्यादा की औसत से सर्वाधिक 363 रन बनाए थे जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 114 रन का था। उन्होंने 2 शतकीय और 1 अर्धशतकीय पारी खेली थी।

धोनी के दूसरे इक्के रोहित शर्मा थे
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में धोनी के दूसरे इक्के रोहित शर्मा थे। उनके लिए बतौर खिलाड़ी वह पहला चैंपियंस ट्रॉफी था। उन्होंने 5 मैच में 35.40 की औसत से 177 रन बनाए थे जिसमें अर्धशतकीय पारी शामिल थी।

धोनी के तीसरे इक्के रवींद्र जडेजा थे।
धोनी को चैंपियन बनाने वाले तीसर इक्के रवींद्र जडेजा थे जो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था। जडेजा ने 5 मैच में 12.33 की औसत से सर्वाधिक 12 विकेट चटकाए थे।

बल्लेबाजी में भी दिखा था दम
इतना ही नहीं जडेजा को जब भी मौका मिला उन्होंने बल्लेबाजी में भी अपना दम दिखाया। 5 मैच की 2 पारी में उन्होंने 80 रन बनाए जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 47 रन था।

वादियों को चूमकर निकलेंगे 2 Highway! सबसे लंबी सुरंग पर होगा नॉन स्टॉप सफर; स्टीयरिंग पर हाथ रखते पहुंचेंगे देश के दिल कश्मीर

डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगने के बाद एलन मस्क की संपत्ति बढ़ी या घटी, अब है कितनी

पैट कमिंस ने तोड़ा कैलिस का 27 साल पुराना रिकॉर्ड

पति-पत्नी और पंगा के सेट पर हिना-रॉकी की प्यारी केमिस्ट्री, मियां-बीवी ने पैपराजी को दिया खास न्योता

Stars Spotted Today: हाथों में मेहंदी लगाए पति संग पहली बार स्पॉट हुईं हिना खान, नो मेकअप लुक में हसीन लगीं आलिया

FIH प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण में भारत को मिली अर्जेंटीना के खिलाफ हार

एशिया कप 2025 के आयोजन पर अनिश्चित्ता जारी, पाकिस्तान बना रहा है अल्टरनेट प्लान

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का हुआ निधन, 53 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 IAS सहित पांच HCS अधिकारियों का ट्रांसफर

Bangladesh New ODI Captain: बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शांतो से छीनी वनडे टीम की कमान, इस खिलाड़ी बनाया नया कप्तान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited