आईपीएल में कौन सा टीम, फैंस के सवाल पर रोहित ने दिया जवाब

​रोहित शर्मा फैंस के चहेते हैं। वह अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करते। फैंस भी उन्हें दिलो-जान से चाहते हैं और मन में जो भी वह उनसे कह देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस आईपीएल 2025 में आरसीबी से जुड़ने की गुजारिश कर रहे हैं।

01 / 05
Share

क्या रोहित छोड़ेंगे मुंबई

IPL 2024 में जब रोहित शर्मा से कप्तानी छीनी गई तबसे यह कयास लग रहे हैं कि वह मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे। इस बार उनका जाना लगभग तय है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि रोहित आईपीएल 2025 में किस टीम से जुड़ेंगे।

02 / 05
Share

फैंस ने की गुजारिश

भारत-न्यूजीलैंड के मैच के दौरान रोहित का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ फैंस उनसे आईपीएल 2025 में आरसीबी से जुड़ने की गुजारिश कर रहे हैं। फैंस के इस सवाल को रोहित ने इग्नोर नहीं किया बल्कि उसका जवाब भी दिया।

03 / 05
Share

रोहित का जवाब

इस वीडियो में फैंस रोहित से सवाल कर रहे हैं कि आईपीएल 2025 में कौन सा टीम रोहित भाई। इस पर रोहित कहते हैं कि कहां चाहते हो तुम। इस पर फैंस उन्हें आरसीबी से जुड़ने की गुजारिश कर रहे हैं। हालांकि, रोहित इस सवाल पर बिना कुछ बोले आगे बढ़ जाते हैं।

04 / 05
Share

रोहित हैं सबसे सफल कप्तान

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने एक दो बार नहीं बल्कि 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती है जो किसी भी टीम द्वारा सर्वाधिक है। मुंबई के अलावा चेन्नई के नाम केवल 5 ट्रॉफी है।

05 / 05
Share

खत्म हो सकता है आरसीबी का इंतजार

आरसीबी 17 साल से अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही है और ऐसे में रोहित अगर उनकी टीम से जुड़ते हैं तो उनका आईपीएल जीतने का सपना पूरा हो सकता है। रोहित एक शानदार कप्तान के साथ-साथ एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं।