धोनी के खिलाफ IPL में कोहली ने चली चाल, RCB के खिलाड़ी का बड़ा खुलासा
Virat Kohli plan for MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जब भी एक दूसरे से भिड़ती हैं तो मैच रोमांचक होता है। दोनों टीमों के फैंस स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और एमएस धोनी के बीच टक्कर को देखने के लिए उत्साहित होते हैं। ये दोनों मैदान के बाहर तो दोस्त हैं लेकिन मैच में केवल टीम के बारे में सोचते हैं। इसका एक और बड़ा उदाहरण देखने को मिला है।

अच्छे दोस्त हैं कोहली और धोनी
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी एक दूसरे के साथ लंबे समय से खेलते आ रहे हैं। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे का सम्मान करते हैं दोनों दिग्गजों की दोस्ती की चर्चाएं हर समय होती रहती है। वे जब भी मिलते हैं तो एक दूसरे को गले भी लगाते हैं।

आईपीएल 2024 में आखिरी मुलाकात
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार आईपीएल 2024 में आमने सामने हुए थे। वो मैच दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बेहद जरूरी था। इस मुकाबले को अंत में कोहली की टीम ने जीत लिया था।

कोहली ने धोनी के खिलाफ चली चाल
मैच में आखिरी ओवर में यश दयाल को धोनी ने छक्का जड़ दिया था। ऐसे में सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 5 बॉल पर केवल 11 रन चाहिए थे। ऐसे में यश दयाल को कोहली ने धोनी को स्लोवर बॉल डालने को कहा था जिस पर धोनी आउट हो गए थे। इसका खुलासा यश दयाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किय़ा था।

एमएस धोनी का आईपीएल 2025 में खेलना मुश्किल
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2025 में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। उनके पैर में चोट है। अगर वह नहीं खेलते हैं तो आरसीबी के खिलाफ मैच उनका आखिरी मैच माना जाएगा।

यश दयाल की टीम इंडिया में एंट्री
महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ आखिरी ओवर डालने वाले यश दयाल की आखिरकार टीम इंडिया में एंट्री हो गई है। वे बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।

RCB को 9 साल पहले फाइनल हराने वाला खिलाड़ी, अब उसी टीम को बनाएगा IPL चैंपियन

कौन हैं अनुष्का शर्मा के पास बैठकर RCB को चीयर करने वाली मिस्ट्री गर्ल

राज कपूर की दौलत-शोहरत पर इतरा नहीं पाई कपूर खानदान की ये दो बेटियां, कच्ची उम्र में ही दिलवा दिए थे फेरे

Credit Score: क्रेडिट स्कोर कैसे बनाएं बेहतर, क्यों महत्वपूर्ण? डिटेल में जानिए सबकुछ

PHOTOS: जब एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई 14 वर्षीय IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात

Who Won Yesterday IPL Match 30 May 2025, GT vs MI Eliminator Match: मुंबई इंडियन्स ने दी गुजरात टाइटन्स को रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

एलिमिनेटर में क्यों हारी गुजरात टाइटंस, कप्तान शुभमन गिल ने बताया कारण

अब बिहार भी जाएंगी यूपी रोडवेज की बसें, यूपी ने भी खोला बिहार की बसों के लिए रास्ता

जाम के झाम से बचेगा यूपी, इन सात शहरों में बनेगा स्मार्ट पार्किंग जोन

Taj Mahal News: ताजमहल पर खतरे का साया! सुरक्षा के लिए 'एंटी-ड्रोन सिस्टम' तैनात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited