IPL 2025 में इन चार टीमों में से किसी एक कप्तान बन सकते हैं रोहित शर्मा

Rohit Sharma Can Join As Captain In IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांच से पहले मेगा ऑक्शन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मेगा ऑक्शन में सबकी नजर पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर रहेगी। अगर रोहित शर्मा मुंबई मुंबई को छोड़कर ऑक्शन में उतरते हैं तो ये चार टीमें उन पर पैसों की बरसात कर सकती है। आइए जानते हैं कि रोहित पर किन चार टीमों की नजर है और उनका आईपीएल में कैसा प्रदर्शन रहा है।

01 / 05
Share

ऐसा है रोहित का आईपीएल में प्रदर्शन

रोहित शर्मा का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने कुल 257 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 131.14 की स्ट्राइक रेट से 6628 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 43 अर्धशतक जड़े हैं।

02 / 05
Share

टॉप-5 स्कोरर में हैं रोहित

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के टॉप-5 स्कोरर की लिस्ट में शामिल हैं। वे तीसरे टॉप स्कोरर हैं। उनसे आगे सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और शिखर धवन हैं।

03 / 05
Share

मुंबई का पिछला सीजन रहा था खराब

पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। टीम नॉकआउट के लिए क्वालीफाइ नहीं कर पाई थी। टीम को 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली थी और 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम कुल 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर रही थी।

04 / 05
Share

ऑक्शन में उतर सकते हैं रोहित

रोहित रोहित को आईपीएल 2024 से पहले अचानक कप्तानी से हटा दिया गया था। हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बनाया गया था। रोहित उनकी कप्तानी में खेले थे। रोहित मुंबई इंडियंस को छोड़कर मेगा-ऑक्शन में उतरते हैं तो उनपर चार टीमों की नजर है।

05 / 05
Share

रोहित पर इन चार टीमों की नजर

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को छोड़कर मेगा ऑक्शन में उतरते हैं तो उनपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स टीम की नजर है। रोहित आईपीएल 2025 के मेगा-ऑक्शन में उपलब्ध कप्तानों में से एक हो सकते हैं।