WPL की चैंपियन बनने वाली टीमें, मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास
WPL Winning Teams: मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर दूसरी WPL ट्रॉफी जीत ली। आखिरी ओवर में दिल्ली को 14 रन की दरकार थी, लेकिन स्टार ऑलराउंडर नैट सीवर ब्रंट ने केवल 5 रन दिए और अपनी टीम को चैंपियन बना दिया। दिल्ली के सामने जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य था, लेकिन मेग लैनिंग की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना पाई। इसी के साथ मुंबई इंडियंस की टीम ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। आइए जानते हैं अब तक कौन सी टीमें इस खिताब को जीत चुकी हैं।

पहले सीजन में मुंबई इंडियंस बनी चैंपि
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आयोजन 2023 में किया गया था। इसमें हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया था।

दूसरे सीजन में आरसीबी ने मारी बाजी
विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम ने बाजी मारी थी। टीम ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।

मुंबई फिर बनी चैंपियन
मुंबई इंडियंस ने अब तीसरे सीजन यानी 2025 में दूसरी बार खिताब जीत लिया है। वे ऐसा करने वाली इतिहास की पहली टीम बन गई है। उन्होंने फाइनल में दिल्ली को 8 रनों से हराया है।

सबसे बड़ी चोकर बनी ये टीम
वुमेंस प्रीमियर लीग के तीनों सीजन में टॉप पर रहकर दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल खेला लेकिन वे तीनों बार खिताबी मुकाबले में चारों खाने चित्त हो गए हैं।

चैंपियन को मिलते हैं इतने रुपए
वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं रनर अप रही दिल्ली की टीम को 3 करोड़ रुपए मिले हैं।

दिल से दिमाग तक सब लगा लिया मगर गणित का 88 नहीं दिखा, क्या आपमें है ढूंढ़ने का दम

टेस्ट से संन्यास के बाद इस दिन मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली, जानें आरसीबी का पूरा शेड्यूल

रिलायंस की मालकिन कोकिलाबेन अंबानी पहनती हैं ऐसी खास साड़ियां, इस रंग से है खूब लगाव

मैं उससे बात करूंगा, कोहली के रिटायरमेंट पर बचपन के कोच ने दिया पहला रिएक्शन

मशीन से भी तेज काम करेगा आपका लिवर, बस जीवनशैली में शामिल कर लें ये आदतें, बॉडी डिटॉक्स में भी मिलेगा फायदा

Gold-Silver Price Today 13 May 2025: मुस्कुराने का मौका! आज सुबह क्या है सोना-चांदी का भाव, जानें अपने शहर का रेट

Indigo और Air India के यात्री ध्यान दें... आज चंडीगढ़ समेत इन शहरों की फ्लाइट्स कैंसिल

Raid 2 Box Office Day 12: वीक डेज में स्ट्रगल कर रही है अजय देवगन की फिल्म, कमाए केवल इतने करोड़

IRCTC Tour package: भूल जाओगे फॉरेन-वॉरेन, अंडमान घूमने का बनाएं प्लान, 6 दिन की होगी ट्रिप

चेहरे से जानें अपनी सेहत का हाल, इन 10 संकेतों से समझें शरीर में क्या है समस्या, जानिए कैसे करें समाधान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited