IPL 2025 में ऐसी होगी दिल्ली कैपिटल्स की सबसे मजबूत प्लेइंग 11

Delhi Capitals strongest playing XI IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए सारी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स भी इस बार नई रणनीति के साथ उतरना चाहेगी। टीम के कप्तान ऋषभ पंत साथ छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो टीम किन खिलाड़ियों के साथ अपने सबसे मजबूत प्लेइंग 11 बनाएगी आइए जानते हैं।


01 / 05
Share

किशन और फ्रेजर मेकगर्क करेंगे ओपनिंग

​दिल्ली कैपिटल्स जैक फ्रेजर मैकगर्क को रिटेन कर सकती है। वहीं टीम इशान किशन को ओपनर और विकेटकीपर के तौर पर शामिल कर सकती है। किशन को मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किया जा सकता है। अगर वे ऑक्शन में आते हैं तो टीम उन्हें जरूर खरीदने का सोचेगी।​

02 / 05
Share

मारक्रम करेंगे कप्तानी, मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम एडन मारक्रम को कप्तान बना सकती है। उन्हें हैदराबाद को मजबूरी में रिलीज करना पड़ सकता है। मारक्रम का मिडल ऑर्डर में स्वास्तिक चिकारा या साथ निभा सकते हैं।​

03 / 05
Share

स्टब्स और शाहरुख खान के पास फिनिश की जिम्मेदारी

ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कई शानदार पारियां खेली थी ऐसे में टीम उन्हें ऑक्शन में दोबारा खरीद सकती है। वहीं उनका साथ शाहरुख खान दे सकते हैं जिन्हें गुजरात टाइटंस रिलीज कर सकती है।​

04 / 05
Share

अक्षर और कुलदीप के पास स्पिन की कमान

​अक्षर पटेल और कुलदीप यादव स्पिनर की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। अक्षर पटेल को टीम रिटेन कर सकती है वहीं कुलदीप को ऑक्शन में दोबारा खरीदा जा सकता है।​

05 / 05
Share

ऐसी होगी तेज गेंदबाजी

​दिल्ली कैपिटल्स की टीम नांद्रे बर्गर को खरीद सकती है जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहतरीन बॉलिंग की थी। उनका साथ युवा बॉलर रासिख दार और भुवनेश्वर कुमार निभा सकते हैं।​