IPL 2025 दिल्ली कैपिटल्स के दिल में हैं ये 6 खिलाड़ी, नीलामी से पहले करेगी रिटेन!

Delhi Capitals IPL 2025 Player's Retention List: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के आगाज से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन के पहले गवर्निंग काउंसिल ने रिटेंशन नियमों का ऐलान अबतक नहीं किया और आ ना ही नीलामी की तारीखे अबतक सामने आईं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर के आखिरी और दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में प्लेयर्स की नीलामी हो सकती है। कितने प्लेयर्स को और किस कॉम्बिनेशन में रिटेन किया जा सकता है इसके बारे में कोई स्पष्ट स्थिति अबतक उभरकर सामने नहीं आई है। बावजूद इसके टीम मैनेजमेंट सभी तरह के संभावित कॉम्बिनेशन के लिहाज से खिलाड़ियों को रिटेन करने की योजना बना रही हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स टीम का संभावित रिटेंशन प्लान सामने आया है। जानिए दिल्ली के दिल में कौन से प्लेयर्स जिन्हें वो आईपीएल 2025 के लिए होने वाली नीलामी से पहले रिटेन कर सकती है?

01 / 05
Share

पंत की हुई मैनेजमेंट से डील

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के दिल्ली से चेन्नई सुपर किंग्स जाने की अटकलें काफी दिनों से लग रही थीं। लेकिन अब इनपर विराम लग गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल के बीच इस बारे में बैठक हो चुकी है। एक तरह से कहा जाए तो दोनों के बीच डील हो चुकी है। दिल्ली के टीम मैनेजमेंट की रिटेंशन के लिए ऋषभ पंत पहली पसंद हैं और उनकी रिटेंशन फीस को लेकर पंत और टीम मैनेजमेंट के बीच कोई मतभेज नहीं है। पंत को दिल्ली कैपिटल्स वर्तमान में 16 करोड़ रुपये प्रति सीजन देता है। इस फीस में बड़ा इज़ाफा हो सकता है और पंत रिकॉर्ड फीस हासिल कर सकते हैं।

02 / 05
Share

ये विदेशी खिलाड़ी हैं दिल्ली की पसंद

दिल्ली कैपिटल्स की टीम विदेशी खिलाड़ियों में से ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर-मैक्गर्क और दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को रिटेन्शन में प्राथमिकता दे सकती है। अगर एक विदेशी खिलाड़ी रिटेन करने का नियम आया तो पहली पसंद जैक फ्रेजर-मैक्गर्क होंगे।

03 / 05
Share

टीम इंडिया के इन दो स्पिनर्स पर है भरोसा

ऋषभ पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट ने टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ियों अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को रिटेन करने का फैसला किया है। दोनों ही स्पिनर हैं और दिल्ली की टीम का अहम हिस्सा हैं। अक्षर टीम के मौजूदा उपकप्तान हैं और ऑलराउंडर हैं। वहीं कुलदीप शानदार चाइनामैन स्पिनर हैं। ये दो प्लेयर दिल्ली कैपिटल्स की रिटेन्शन की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

04 / 05
Share

अनकैप्ड प्लेयर में है ये च्वाइस

अगर रिटेंशन के नियमों में किसी अनकैप्ड प्लेयर को रिटेन करना अनिवार्य किया तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रिटेन करना पसंद करेगी। पोरेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले सीजन में पहली बार खेले और अपनी छाप छोड़ने में सफर रहे थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें अनकैप्ड प्लेयर के रूप में अपने दल में शामिल कर सकता है।

05 / 05
Share

ऑक्शन रूल्स का सबको है बेसब्री से इंतजार

दिल्ली कैपिटल्स को सभी 10 टीमों सहित आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन के रिटेंशन रूल्स का इंतजार है। नियम सितंबर महीने के आखिर तक जारी हो सकते हैं। इसके बाद ही रिटेंशन को लेकर टीमों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।