IPL 2025 ऑक्शन में CSK के निशाने पर होंगे ये 5 खिलाड़ी

CSK IPL 2025 Auction Strategy: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले सभी 10 टीमों में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। दरअसल अगले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाने वाला है। ऐसे में इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स भी आईपीएल नीलामी को लेकर तैयारियों में जुट गई है। सीएसके की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी का खेलना मुश्किल है। अगर वे नहीं खेलते हैं तो सीएसके किन खिलाड़ियों को टार्गेट कर सकती है आइए जानते हैं।


01 / 05
Share

ऋषभ पंत

​इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का टीम का साथ छोड़ने की चर्चाएं चल रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पंत चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ सकते हैं। अगर महेंद्र सिंह धोनी रिटेन नहीं होते हैं तो सीएसके को एक अच्छे विकेटकीपर की जरूरत भी पड़ेगी।​

02 / 05
Share

हेनरी क्लासेन

​सनराइजर्स हैदराबाद को मजबूरी में उनके विस्फोटक बल्लेबाज हेनरी क्लासेन को रिलीज करना पड़ सकता है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन में खरीदने के लिए पूरे प्रयास कर सकती है। क्लासेन बल्लेबाजी के साथ साथ विकेटकीपिंग भी करते हैं।​

03 / 05
Share

इशान किशन

चेन्नई सुपर किंग्स की पिछले सीजन में ओपनिंग खराब रही थी और टीम को एक विस्फोटक ओेपनर की जरूरत है। किशन को मुंबई इंडियंस रिलीज कर सकती है ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स उन पर ऊंची बोली लगा सकते हैं।​

04 / 05
Share

राहुल त्रिपाठी

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल ऑक्शन से पहले अजिंक्य रहाणे को रिलीज कर सकते हैं ऐसे में उन्हें मिडल ऑर्डर में एक मजबूत खिलाड़ी की जरूरत होगी। राहुल त्रिपाठी विस्फोटक बल्लेबाज हैं और सीएसके उन पर बोली लगा सकती है।​

05 / 05
Share

मिचेल स्टार्क

चेन्नई सुपर किंग्स को पथिराना के जोड़ीदार के रूप में एक अनुभवी गेंदबाज की जरूरत है। ऐसे में स्टार्क जो कि आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं वो टीम से जुड़ सकते हैं। स्टार्क को केकेआर को मजबूरी में रिलीज करना पड़ सकता है।​