IPL 2025 में किस कप्तान को मिली है कितनी सैलरी
IPL 2025 captain salary: 22 मार्च से आईपीएल 2025 का आगाज होने जा रहा है। इस बार 5 टीम नए कप्तान के साथ उतरेगी। सीजन के पहले मुकाबले में आरसीबी और केकेआर की टीम आमने-सामने होंगी। क्रिकेट के इस महाकुंभ के शुरू होने से पहले आइए सभी 10 कप्तानों की सैलरी जान लेते हैं।

कौन सस्ता, कौन महंगा
आईपीएल 2025 में सबसे महंगे कप्तान की बात करें तो ऋषभ पंत सबसे महंगे कप्तान हैं, जबकि सबसे कम सैलरी पाने वाले कप्तान कोलकाता के अजिंक्य रहाणे हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग कप्तानों की सैलरी।

सबसे महंगे आईपीएल कप्तान
सबसे महंगे कप्तान लखनऊ सुपर जायंट्स के हैं। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत की सैलरी 27 करोड़ है, जो आईपीएल में आज तक किसी भी कप्तान को नसीब नहीं हुई है।

सबसे कम सैलरी
आईपीएल 2025 में सबसे कम सैलरी कोलकाता के कप्तान की है। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे की सैलरी 1.5 करोड़ रुपये हैं।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर
ऋषभ पंत के बाद दूसरे सबसे महंगे कप्तान पंजाब किंग्स के हैं। श्रेयस अय्यर की सैलरी 26.75 करोड़ रुपये है और वह इस टीम के आज तक के सबसे महंगे कप्तान बन गए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद कप्तान की सैलरी
सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी इस बार भी पैट कमिंस के हाथों में है। उन्हें इस टीम ने 18 करोड़ में रिटेन किया है।

चेन्नई कप्तान की सैलरी
चेन्नई की कमान रुतुराज गायकवाड़ के कंधों पर है और इस सीजन उनकी सैलरी 18 करोड़ रुपया है।

राजस्थान के कप्तान की सैलरी
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की सैलरी इस बार 18 करोड़ रुपया है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की सैलरी
दिल्ली कैपिटल्स इस बार अक्षर पटेल की कप्तानी में खेलेगी। अक्षर की सैलरी इस बार 16.5 करोड़ रुपया है।

गुजरात के कप्तान की सैलरी
गुजरात टाइटंस की टीम शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी। गिल इस लीग के सबसे युवा कप्तान भी हैं और उनकी सैलरी 16.5 करोड़ रुपये है।

मुंबई इंडियंस कप्तान की सैलरी
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की सैलरी इस बार 16.35 करोेड़ रुपये है।

आरसीबी कप्तान की सैलरी
आरसीबी इस बार नए कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में उतरेगी। पाटीदार की सैलरी 11 करोड़ रुपये है।
एयरपोर्ट के पास बाज की तैनाती क्यों होती है?
May 17, 2025

PM Awas Yojana Deadline: खुशखबरी! प्रधानमंत्री आवास योजना की बढ़ी समयसीमा, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, डिटेल में जानें

UPSC इंटरव्यू में इस IAS को मिले सबसे अधिक नंबर, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

देर तक आराम करने के बाद शरीर करता है दर्द, परेशान करता है बैक पेन, तो इस विटामिन की कमी का है संकेत

40 पार मां बनने का सुख भोग पाई ये हसीनाएं, किसी ने किया जवानी में जमकर काम तो कोई नहीं कर पाई थी कंसीव

क्या काम करते हैं रोहित शर्मा के छोटे भाई विशाल, जिन्हें हिटमैन ने लगाई फटकार

Greater Noida : रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची

'हमें किसी खतरे का डर नहीं, पर...'; ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- आसानी से नहीं खोएंगे परमाणु क्षमता

Dasheri Mango: नवाबी शौक और अवध का एक गांव, जानें कैसे पड़ा था दशहरी आम का नाम

इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा काम तो जादूगिरी करने चल पड़े एक्टर अमन वर्मा, हालत देख फैंस को आया एक्टर पर तरस

Virat Kohli से पंगा लेने पर अभिषेक मल्हान ने लिया राहुल वैद्य को आड़े हाथों, बोले- शक्ल नहीं पसंद आई होगी...
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited