​IPL में शतक जड़ने वाले टॉप-5 युवा खिलाड़ी

Youngest Player to Score Century in IPL history: आईपीएल जैसे बड़े मंच पर शतक लगाना आसान नहीं होता है। लेकिन ये काम कुछ युवा खिलाड़ियों ने करके दिखाया है। क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी कौन हैं। आइए जानते हैं कि आईपीएल में शतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी कौन-कौन हैं।

आईपीएल के सबसे युवा शतकवीर
01 / 05

आईपीएल के सबसे युवा शतकवीर

आईपीएल के सबसे युवा शतकवीरों में मयंक पांडे सबसे ऊपर हैं। उन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 73 गेंद में नाबाद 114 रन की पारी खेली थी। उन्होंने जब सेंचुरी मारी थी तब वह केवल 19 साल 253 दिन के थे।

ऋषभ पंत
02 / 05

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत दूसरे सबसे युवा हैं जिन्होंने आईपीएल में सेंचुरी लगाई है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंत ने 20 साल 218 दिन में सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने 63 गेंद में नाबाद 128 रन की पारी खेली थी।

देवदत्त पड्डिकल
03 / 05

देवदत्त पड्डिकल

इस सूची में तीसरे नंबर पर देवदत्त पड्डिकल हैं। पड्डिकल ने आरसीबी से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ 74 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली थी। उस वक्त वह 20 साल 289 दिन के थे।

यशस्वी जायसवाल
04 / 05

यशस्वी जायसवाल

चौथे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 62 गेंद में 124 रन की पारी खेली थी। उस वक्त उनकी उम्र 21 साल और 123 दिन थी।

संजू सैमसन
05 / 05

संजू सैमसन

इस सूची में 5वें नंबर पर संजू सैमसन है। उन्होंने सुपरजायंट्स के खिलाफ 63 गेंद में 102 रन की पारी खेली। उस वक्त उनकी उम्र 22 साल 151 दिन थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited