ऋषभ पंत सहित 4 कप्तान जो नहीं हुए रिटेन
IPL 2025 Released Captain List: मेगा ऑक्शन 2025 से पहले सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है। 10 में से 4 टीमों ने अपने कप्तान को रिटेन नहीं किया है। इसमें एक आईपीएल विनिंग कप्तान भी शामिल है।

सबसे चौंकाने वाला कप्तान
आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले जिन 4 कप्तानों को रिटेन नहीं किया गया है उसमें सबसे चौंकाने वाला नाम ऋषभ पंत का है। पंत साल 2016 से इस टीम के साथ जुड़े थे। पहली बार हुआ है कि दिल्ली पंत के बिना उतरेगी। पंत दिल्ली कैपिटल्स के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए 3,284 रन हैं।

किस टीम में जा सकते हैं पंत
मेगा ऑक्शन में जाने वाले सबसे बड़े नामों में एक पंत के ऊपर दो टीम की नजर होगी। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स या फिर पंजाब किंग्स की टीम शामिल कर सकती है। चेन्नई में धोनी हैं जो उनके गुरु कहे जाते हैं जबकि पंजाब के कोच पोंटिंग के साथ उनकी शानदार बांडिंग है।

श्रेयस अय्यर
दूसरे कप्तान जो रिटेन नहीं हुए हैं वह आईपीएल चैंपियन श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर ने पिछले साल केकेआर को तीसरी बार चैंपियन बनाया था। अब वह दोबारा दिल्ली में वापसी कर सकते हैं।

फाफ डुप्लेसी
आरसीबी को आईपीएल 2025 में नया कप्तान ढूंढना होगा क्योंकि उसने अपने कप्तान फाफ डुप्लेसी को रिटेन नहीं किया है। डुप्लेसी ने साल 2021 में कप्तानी संभाली थी तब टीम ने नंबर 4 पर फिनिश किया था।

केएल राहुल
लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अपने कप्तान केएल राहुल को रिटेन नहीं किया है। राहुल ने लखनऊ को अपनी कप्तानी में दो बार प्लेऑफ तक पहुंचाया था। पिछले साल गोयनका के साथ हुए नोंकझोंक के बाद यह तय हो गया था कि वह इस टीम में नहीं रहेंगे।
पोपला है ये जीव, डायनासोर से भी पहले से है मौजूद
May 29, 2025

EXPLAINED: RCB से हार के बाद भी IPL 2025 फाइनल में कैसे पहुंच सकती है पंजाब किंग्स

आरसीबी फैंस के लिए रजत पाटीदार का खास संदेश

गजब! अब कटे-फटे नोटों से बनेंगे पार्टिकल बोर्ड, जानिए RBI ने क्यों लिया यह फैसला

RCB को फाइनल में पहुंचाकर दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए रजत पाटीदार

RCB के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में पहली बार हुआ ऐसा

'AAP' ने भाजपा के 100 दिन के कामकाज पर साधा निशाना, कहा- 'BJP ने दिल्लीवालों का जीवन नरक बना दिया'

इजरायल की अमेरिका के युद्धविराम समझौते पर सहमति, हमास ने अभी नहीं किया स्वीकार; व्हाइट हाउस ने कही ये बात

हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की ताकत का होगा प्रदर्शन; यूरोपीय संघ की नौसेना संग करेगी ज्वाइंट एक्सरसाइज; जानें कार्यक्रम

बिहार के मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ा ऑटो, 4 लोगों की मौत

100 दिनों में इन 21 फैसलों ने बदली चुनाव आयोग की तस्वीर, मजबूत लोकतंत्र की ओर बढ़ते कदम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited