होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

IPL 2025 में सबसे ज्यादा पैसे कमाएंगे ये 5 खिलाड़ी

IPL 2025 Most Expensive players: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन अब समाप्त हो गया है। इस नीलामी में कई बड़े खिलाड़ी उतरे थे जिन पर टीमों ने करोड़ों की बरसात कर दी है। इस बार हालांकि भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा ज्यादा रहा और वे ही सबसे महंगे साबित हुए। आइए जानते हैं कि आईपीएल 2025 में रिटेन और खरीदे गए सभी खिलाड़ियों को मिलाकर सबसे ज्यादा महंगे कौन से प्लेयर्स हैं।


ऋषभ पंत ऋषभ पंत
01 / 05
Share

ऋषभ पंत

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें 27 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा था।

श्रेयस अय्यर श्रेयस अय्यर
02 / 05
Share

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें पंजाब किंग्स की टीम ने 26.65 करोड़ रुपए में खरीदा है।

03 / 05
Share

वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर इस सीजन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 23.75 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

04 / 05
Share

हेनरी क्लासेन

हेनरी क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 23 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। वे सबसे महंगे रिटेंशन साबित हुए थे।

05 / 05
Share

विराट कोहली

विराट कोहली इस साल आरसीबी के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें टीम ने 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।