IPL में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के 5 खिलाड़ी
Youngest Player to hit Fifty in IPL: हिंदी में एक कहावत प्रचलित है पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं। ये कहावत आईपीएल में भी कई मायनों चरितार्थ हुई है। कई युवा खिलाड़ियों ने अपने करियर की शुरुआत दिनों में ही अपने धमाकेदार खेल से सबको अपना दीवाना बना लिया था जो आज टीम इंडिया से स्टार बन गए हैं। ऐसे ही कुछ युवा खिलाड़ियों पर आज हम नजर डालते हैं जिनके नाम आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। जानिए कौन हैं वो टॉप-5 खिलाड़ी जिन्होंने किया है ये धमाल

रियान पराग-17 साल 175 दिन
आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रियान पराग के नाम दर्ज है। पराग ने साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में ये रिकॉर्ड कायम किया था। पराग ने 17 साल 175 दिन की उम्र में दिल्ली के खिलाफ 49 गेंद में 50 रन की पारी खेली थी।

संजू सैमसन-18 साल 169 दिन
राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में साझा रूप से दूसरे पायदान पर हैं। सैमसन ने साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक 18 साल 169 दिन की उम्र में जड़ा था। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में उन्होंने 41 गेंद में 63 रन की पारी खेली थी।

पृथ्वी शॉ-18 साल 169 दिन
आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में दूसरे पायदान पर पृथ्वी शॉ हैं। शॉ ने दिल्ली डेयरडेविल्स(दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेलते हुए साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 44 गेंद में 62 रन की पारी खेली थी। उस दिन उनकी उम्र 18 साल 169 दिन थी।

ऋषभ पंत-18 साल 212 दिन
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत हैं। पंत ने साल 2016 में गुजरात लॉयन्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए अर्धशतक जड़ा था। पंत ने 40 गेंद में 69 रन की आतिशी पारी 18 साल 212 दिन की उम्र में खेली थी।

शुभमन गिल-18 साल 237 दिन
आईपीएल इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी शुभमन गिल हैं। गिल ने 18 साल 237 दिन की उम्र में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए अर्धशतक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जड़ा था। उन्होंने इस मैच में 36 गेंद में नाबाद 57* रन इडेन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर बनाए थे।

ईशान किशन-18 साल 299 दिन
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल इतिहास के सबसे युवा अर्धशतकवीरों में पाचवें स्थान पर हैं। गुजरात लॉयन्स की ओर से खेलते हुए किशन ने साल 2017 में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 40 गेंद में 61 रन की पारी खेली थी। इस दिन उनकी उम्र 18 साल 299 दिन थी।

रोज बस 30 मिनट कर लें ये जापानी वॉक, वजन कंट्रोल के लिए नहीं पड़ेगी डाइटिंग-एक्सरसाइज की जरूरत, हमेशा रहेंगे फिट

K2 चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन थीं, KBC में पूछा गया 5 करोड़ का सवाल

18 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड लीक; Google, Facebook, Apple और Instagram के यूजर्स का डेटा शामिल

IAS बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए, डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बता दिया

प्यार, समझ और तकरार: इन 4 किताबों में झलकता पति-पत्नी का रिश्ता

Why Stock Market Down Today: सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24573 पर; मजबूत जीडीपी ग्रोथ के बावजूद शेयर बाजार क्यों गिरा?

सिंगर अदनान सामी के मां के निधन के बाद भी पकिस्तान ने रिजेक्ट कर दिया था वीजा, कहा-"मां का जनाजा वीडियो..."

ड्रोन हमलों के बीच अमेरिका और रूस के बीच वार्ता, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्थिति पर जताई चिंता

'डबल इंजन सरकार लापरवाह थी...' PMCH में दलित लड़की की मौत पर राहुल गांधी ने NDA सरकार पर साधा निशाना

RPSC Assistant Professor Recruitment: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2024 कब होगी, आयोग ने जारी की तारीख
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited