IPL में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के 5 खिलाड़ी

Youngest Player to hit Fifty in IPL: हिंदी में एक कहावत प्रचलित है पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं। ये कहावत आईपीएल में भी कई मायनों चरितार्थ हुई है। कई युवा खिलाड़ियों ने अपने करियर की शुरुआत दिनों में ही अपने धमाकेदार खेल से सबको अपना दीवाना बना लिया था जो आज टीम इंडिया से स्टार बन गए हैं। ऐसे ही कुछ युवा खिलाड़ियों पर आज हम नजर डालते हैं जिनके नाम आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। जानिए कौन हैं वो टॉप-5 खिलाड़ी जिन्होंने किया है ये धमाल

01 / 06
Share

रियान पराग-17 साल 175 दिन

आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रियान पराग के नाम दर्ज है। पराग ने साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में ये रिकॉर्ड कायम किया था। पराग ने 17 साल 175 दिन की उम्र में दिल्ली के खिलाफ 49 गेंद में 50 रन की पारी खेली थी।

02 / 06
Share

संजू सैमसन-18 साल 169 दिन

राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में साझा रूप से दूसरे पायदान पर हैं। सैमसन ने साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक 18 साल 169 दिन की उम्र में जड़ा था। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में उन्होंने 41 गेंद में 63 रन की पारी खेली थी।

03 / 06
Share

पृथ्वी शॉ-18 साल 169 दिन

आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में दूसरे पायदान पर पृथ्वी शॉ हैं। शॉ ने दिल्ली डेयरडेविल्स(दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेलते हुए साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 44 गेंद में 62 रन की पारी खेली थी। उस दिन उनकी उम्र 18 साल 169 दिन थी।

04 / 06
Share

ऋषभ पंत-18 साल 212 दिन

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत हैं। पंत ने साल 2016 में गुजरात लॉयन्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए अर्धशतक जड़ा था। पंत ने 40 गेंद में 69 रन की आतिशी पारी 18 साल 212 दिन की उम्र में खेली थी।

05 / 06
Share

शुभमन गिल-18 साल 237 दिन

आईपीएल इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी शुभमन गिल हैं। गिल ने 18 साल 237 दिन की उम्र में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए अर्धशतक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जड़ा था। उन्होंने इस मैच में 36 गेंद में नाबाद 57* रन इडेन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर बनाए थे।

06 / 06
Share

ईशान किशन-18 साल 299 दिन

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल इतिहास के सबसे युवा अर्धशतकवीरों में पाचवें स्थान पर हैं। गुजरात लॉयन्स की ओर से खेलते हुए किशन ने साल 2017 में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 40 गेंद में 61 रन की पारी खेली थी। इस दिन उनकी उम्र 18 साल 299 दिन थी।