आरसीबी के खिलाफ रोहित तोड़ सकते हैं धोनी का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला आईपीएल 2025 में अबतक खामोश रहा है। अबतक खेले तीन मैच में रोहित केवल 21 रन बना सके हैं। अगर रोहित का बल्ला आरसीबी के खिलाफ चल निकला तो उनका एक बड़ा रिकॉर्ड इंतजार कर रहा है। आइए जानते हैं क्या है वो रिकॉर्ड?

फैन्स को रोहित के फॉर्म में लौटने की उम्मीद
01 / 05

फैन्स को रोहित के फॉर्म में लौटने की उम्मीद

रोहित के बल्ले से 0,8 और 13 रन की पारियां निकली हैं। ऐसे में आरसीबी के खिलाफ फैन्स को वानखेड़े में सोमवार को खेले जाने वाले मुकाबले में फॉर्म में लौटने की उम्मीद है।​

आरसीबी के खिलाफ पूरे कर सकते हैं 900 रन
02 / 05

आरसीबी के खिलाफ पूरे कर सकते हैं 900 रन

रोहित शर्मा के पास सोमवार को आरसीबी के खिलाफ आईपीएल में 900 रन पूरे करने का शानदार मौका है। वो आरसीबी के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।​​​

ऐसा है रोहित का आरसीबी के खिलाफ रिकॉर्ड
03 / 05

ऐसा है रोहित का आरसीबी के खिलाफ रिकॉर्ड

आरसीबी के खिलाफ रोहित ने अबतक खेली 32 पारियों में 931 रन बनाए हैं। उन्हें आरसीबी के खिलाफ आईपीएल में 900 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए 69 रन की दरकार है।​

तोड़ेंगे धोनी का रिकॉर्ड
04 / 05

तोड़ेंगे धोनी का रिकॉर्ड

अगर रोहित आरसीबी के खिलाफ 64 रन बना लेते हैं तो वो एमएस धोनी को पछाड़कर आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 35 पारियों में 894 रन अबतक बनाए हैं।​

हिटमैन के भरोसे मुंबई को जीत की आस
05 / 05

हिटमैन के भरोसे मुंबई को जीत की आस

मुंबई इंडियन्स की जीत की आस रोहित शर्मा पर निर्भर है। रोहित की नाकामी की वजह से मुंबई की शुरुआत लगातार खराब हो रही है। जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है। चार में पांच बार की चैंपियन टीम केवल एक मैच जीत सकी है। वो जीत भी उसे वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ मिली थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited