T20 World Cup: एक-दो नहीं, आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपने नाम कई बड़ी उपलब्धियां कर लीं। रोहित शर्मा न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में 37 गेंद में 52 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। रोहित ने टी20 विश्व कप में दसवीं अर्धशतकीय पारी खेली और इस दौरान उन्होंने एक दो नहीं कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित के कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे हैं जो उनसे पहले दुनिया का और कोई खिलाड़ी हासिल नहीं कर सका। उन्होंने केवल बतौर बल्लेबाज ही नहीं कप्तानी करते हुए भी अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि कर ली। आइए जानते हैं हिटमैन रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ लीग दौर के मुकाबले के दौरान तोड़े कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड?


T20I में तीसरे 4 हजारी
रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ 37 गेंद में 52 रन की पारी खेली और इस दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 में 4 हजार रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। रोहित के नाम सबसे कम गेंद में 4 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।


रनों की रेस में बाबर को पछाड़ा
रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में चार हजार रन पूरे करने के बाद रनों की रेस में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़कर दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया है। रोहित के नाम 152 मैच की 144 पारियों में 4026 रन हो गए हैं। बाबर आजम के खाते में 4023 रन हैं। वहीं विराट कोहली 4038 रन के साथ पहले स्थान पर हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के
रोहित शर्मा ने अपनी 52 रन की पारी के दौरान चार चौके और 3 छक्के जड़े। इसके साथ ही रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।
टी20 विश्व कप में एक हजार रन
रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में एक हजार से ज्यादा रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली(1142) और महेला जयवर्धने(1016) ही इस मुकाम पर पहुंच सके हैं। रोहित ने टी20 विश्व कप के 40 मैच की 37वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की। उनके खाते में अब कुल 1015 रन हो गए हैं।
आईसीसी लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में 100 छक्के
रोहित शर्मा आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान
आयरलैंड को विश्व कप के मुकाबले में 8 विकेट से पटखनी देते ही रोहित शर्मा टी20आई में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। रोहित ने 55वें मैच में कप्तानी करते हुए 42वीं जीत दर्ज की। इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को 72 मैच में से 41 में जीत मिली थी।
रिकॉर्ड नौवीं बार टी20 विश्व कप में शिरकत
रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान में उतरते ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित साल 2007 से 2024 तक लगातार नौवीं बार टी20 विश्व कप में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन भी ये उपलब्धि हासिल करने के मुकाम पर हैं।
बदरीनाथ धाम के पास ग्लेशियर टूटने से तबाही, बर्फ के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें तस्वीरें
जिस दुश्मन को इजरायल ने नंबर-2 मान ईरान को बनाई थी घेरने की चाल, उसी ने यहूदी राष्ट्र को दी सबसे बड़ी मात
रियल लाइफ में जानलेवा जवानी है आश्रम 3 की पम्मी, बाबा निराला तो क्या हर सेवक का पिंघल जाएगा दिल
Narad Puran Teachings: इन कामों को करते ही लुट जाती है धन दौलत, नारद पुराण में है वर्णन
Top 7 TV Gossips: रश्मि देसाई ने TV की दुनिया में की धाकड़ वापसी, जन्नत जुबैर संग शादी रचाएंगे फैजल शेख?
Ramadan 2025 Moon Sighting In India: सऊदी अरब में 1 मार्च से शुरू होगा पाक महीना रमजान, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
VIDEO: रमजान से पहले PM मोदी का दिखा शायराना अंदाज, बोले- देश में सूफी परंपरा ने बनाई एक अलग पहचान
Afghanistan Cricket Team: अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है अफगानिस्तान, शर्त है बस इतनी
Viral Video: कॉलेज फेयरवेल में जैसे ही बजा 'चोली के पीछे' गाना, स्टेज पर पहुंचकर लड़की ने किया ऐसा किलर डांस
ग्रेटर नोएडा आज से तीन दिन तक कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट, बड़ी ही खूबसूरत है वजह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited