IPL में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाले पांच भारतीय खिलाड़ी
Five Indian Players Who Won Most IPL Trophy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के नए सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। फटाफटा क्रिकेट के नए सीजन का आगाज अगले साल होना है, लेकिन उससे पहले इस साल मेगा ऑक्शन होगा। इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होगी। लेकिन उससे पहले जानते हैं कि आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में।

खिलाड़ी नंबर-1
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने आईपीएल में 6 बार ट्रॉफी पर कब्जा है। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स से खेलते हुए 2009 में और इसके बाद मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीते हैं।

खिलाड़ी नंबर-2
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके अंबाती रायडू भी 6 बार खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए 2013, 2015, 2017 और फिर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 2018, 2021 और 2023 में चैम्पियन टीम के सदस्य थे।

खिलाड़ी नंबर-3
आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी भी आईपीएल में ट्रॉफी जीतने के मामले में पीछे नहीं हैं। उनके नाम पांच आईपीएल ट्रॉफी है। उन्होंने चेन्नई की ओर से खेलते हुए 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी जीते हैं।

खिलाड़ी नंबर-4
गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में आए हार्दिक पंड्या के नाम भी 5 आईपीएल ट्रॉफी है। उन्होंने मुंबई की ओर से 2015, 2017, 2019, 2020 और गुजरात टाइंस की ओर से 2022 में खिताब अपने नाम किया था।

खिलाड़ी नंबर-5
मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीम बुमराह भी ट्रॉफी जीतने के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। उनके नाम भी पांच आईपीएल ट्रॉफी हैं। बुमराह 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैम्पियन मुंबई टीम के सदस्य थे।
कितनी थी भगत सिंह की लंबाई, कोई जानकार ही बता पाएगा
Mar 23, 2025

Travel Tips: कुतुब मीनार से लेकर हवा महल तक, 5 दिनों में ऐसे करें इन अजूबों के दीदार

शरीर की गर्मी को मात देने का रामबाण नुस्खा है ये सफेद चीज, जोड़ों और घुटनों की बढ़ाती है ग्रीस, शरीर को बनाती फौलाद

IIT इंजीनियर 16वीं रैंक लाकर बनी IAS, टीना डाबी की तरह झेला तलाक का दर्द

बेशकीमती हीरों से सजा था मुकुट, बेचने पर मिले सिर्फ चिल्लर, आज इस हाल में है मुगलों के सिर का ताज

सुबह उठने के बाद करें ये ब्रीदिंग एक्सरसाइज, स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन होगा चुटकियों में दूर, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरे

दिल्ली के पहाड़गंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 23 लड़कियों को छुड़ाया; 7 गिरफ्तार

YRKKH Spoiler 23 March: अभिरा के दिमाग से बच्चे का भूत उतारेगी स्वर्णा, अतीत का आईना दिखाकर कराएगी सच से रूबर

हर साल 24 मार्च को क्यों मनाया जाता है World TB Day, क्या है इतिहास, जानें महत्व और 2025 की थीम

Chhaava Box Office Collection: 800 करोड़ी होने से एक कदम दूर है विक्की कौशल की फिल्म, देखें टोटल कलेक्शन

Paytm Share Target: मोतीलाल ओसवाल को भरोसा, 'मुनाफे में लौटेगी Paytm', शेयर के लिए दिया नया टार्गेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited