IPL 2025 ऑक्शन में MI के इन 3 खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बरसात, बस रिलीज होने का इंतजार
Mumbai Indians players likely to be in High demand in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर हर टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस नीलामी से पहले कई बड़े खिलाड़ी टीम का साथ छोड़ सकते हैं जिन पर ऑक्शन में पैसों की बरसात हो सकती है। ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम किस खिलाड़ी को कितने में रिटेन करेगी इसे लेकर परेशानी में हैं ऐसे में कोई बड़ा खिलाड़ी टीम का साथ छोड़ सकता है। आइए जानते हैं कि कौन से वो तीन मुंबई इंडियंस के प्लेयर हैं जिन पर पैसों की बरसात हो सकती है।

आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस का पिछले सीजन बेहद खराब प्रदर्शन रहा था। टीम केवल 4 मैच जीत पाई थी और प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो गई थी। इसके बाद टीम की कप्तान बदलने से लेकर कई फैसलों पर जमकर आलोचना हुई थी। मुंबई इसे ठीक करना चाहेगी।

चैंपियन कोच की वापसी
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 से पहले एक बार फिर से अपने चैंपियन कोच महेला जयवर्धने को हेड कोच बना दिया है। जयवर्धने की कोचिंग में टीम ने 3 खिताब जीते हैं और वे उनकी वापसी के साथ ही 4 सीजन बाद एक और खिताब की तलाश में उतरेंगे।

इशान किशन
इशान किशन को मुंबई इंडियंस की टीम शायद ही रिटेन करे। किशन की सैलरी 15 करोड़ रुपए हैं और इतनी रकम में उन्हें रिटेन करना टीम के लिए संभव नहीं है। ऐसे में अगर वे सैलरी कट के लिए नहीं मानते हैं तो मुंबई को उन्हें रिलीज करना पड़ सकता है। किशन अगर ऑक्शन में आए तो उनके लिए कई टीमें करोड़ों खर्च करने के लिए तैयार रहेंगी।

टिम डेविड
मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज टिन डेविड को टीम को मजबूरी में रिलीज करना पड़ सकता है। टिम डेविड ने मुंबई के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली है और वे अगर ऑक्शन में आते हैं तो उन पर पैसों की बरसात हो सकती है।

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस में रुकना तय नहीं माना जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि वे टीम का आखिरकार साथ छोड़ सकते हैं। टीम का उन्हें 18 करोड़ वाले स्लैब में रिटेन करना मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि मुंबई इसमें बुमराह सूर्या या हार्दिक को रख सकती है ऐसे में रोहित अगर 14 करोड़ में रिटेन होने के लिए नहीं मानते हैं तो वे ऑक्शन में उतर सकते हैं और उन पर पैसों की बरसात हो सकती है।

रात में कितने बजे तक पढ़ना चाहिए? फिजिक्स वाला ने बता दिया

Stars Spotted Today: मेट्रो में मस्ती करते दिखे सारा-आदित्य, मलाइका अरोड़ा के बोल्ड लुक ने खींचा ध्यान

देश का पहला Lighthouse किस शहर में है, यहां कब जली थी पहली लाइट

रूस क्यों नहीं करता ब्रह्मोस का इस्तेमाल, कितनी है उसकी हिस्सेदारी?

बुमराह खेल सकते हैं सभी 5 टेस्ट मैच, बस करना होगा ये काम

धोनी के कैप्टन कूल ट्रेडमार्क का आवेदन स्वीकार, 120 दिन तक करना होगा इंतजार

इजराइल के साथ जंग में ईरान में मारे गए 935 लोग, 38 बच्चे और 132 महिलाएं शामिल

Uttarakhand Rain: भारी बारिश के कारण कुमाऊं मंडल में 54 सड़कें बंद, पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही वर्षा

IND W vs ENG W Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला

खत्म हो गया भोपाल गैस त्रासदी का काला अध्याय, यूनियन कार्बाइड कारखाने का 337 टन कचरा खाक
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited