IPL में मुंबई इंडियंस द्वारा कभी भी रिलीज नहीं किए गए ये 5 बड़े खिलाड़ी

​Mumbai Indians never released players list: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों को सम्मान देने और उन्हें आसानी से रिलीज नहीं करने के लिए जानी जाती है। इस टीम से कई बड़े खिलाड़ियों ने खेला है जिसमें से कुछ को टीम को निकालना पड़ा है लेकिन बाकि ऐसे भी हैं जिन्हें टीम ने कभी रिलीज नहीं किया। आइए जानते हैं इनका नाम


01 / 05
Share

सचिन तेंदुलकर

​सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के स्टार आइकन खिलाड़ी थे जो कि आईपीएल 2008 से उनके साथ थे। सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2013 के बाद रिटायरमेंट ले लिया था और मुंबई की टीम ने उन्हें कभी भी रिलीज नहीं किया था।​

02 / 05
Share

किरोन पोलार्ड

​पोलार्ड 2010 से 2022 में आईपीएल से संन्यास लेने तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले। वह किसी भी फ्रैंचाइज़ी के लिए सबसे लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए और उन्हें कभी भी किसी भी आईपीएल नीलामी में रिलीज़ नहीं किया गया, जब तक कि वह मुंबई इंडियंस के साथ कोचिंग की भूमिका में नहीं आ गए।​

03 / 05
Share

लसिथ मलिंगा

​मलिंगा एक दशक तक मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ थे। हालांकि वे 2018 में नहीं खेले, लेकिन आधिकारिक रूप से संन्यास लेने से पहले 2019 में उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में वापस लाया गया। जब तक वे MI के लिए सक्रिय रूप से खेल रहे थे, उन्हें कभी रिलीज़ नहीं किया गया।​

04 / 05
Share

रोहित शर्मा

​रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान हैं। वे 2011 में टीम से जुड़े थे और इसके बाद से टीम ने उन्हें आज तक रिलीज नहीं किया है।​

05 / 05
Share

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की खोज हैं। टीम ने 2015 में उन्हें शामिल किया था और इसके बाद हर ऑक्शन में उन्हें रिटेन किया। वे अभी भी टीम से खेल रहे हैं।​