IPL ट्रॉफी जीतने वाले पांच भारतीय कप्तान, अंतिम नाम चौंका देगा
Five Indian Captains Won IPL trophy: आईपीएल के नए सीजन का रोमांच अगले साल शुरू होगा। इस साल मेगा ऑक्शन होना है। इसको लेकर सभी फैंचाइजी अपनी-अपनी तैयारी कर रही हैं। इस दौरान कई टीमों के खिलाड़ियों के साथ कप्तान भी बदल जाएंगे। ऐसे में आईपीएल में खिताबी जीतने वाले पांच भारतीय कप्तानों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

एमएस धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने लगातार 2010 और 2011 में ट्रॉफी जीतने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की। धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के पहले सीजन में भी फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस मुकाबले में टीम को राजस्थान से हार का सामना करना पड़ा था।

गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को 2012 में आईपीएल में चैम्पियन बनाया था। वे आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान बने थे। दो साल बाद यानी 2014 में गंभीर ने दोबारा आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। उन्होंने आईपीएल में 2011 से 2017 तक टीम की कप्तानी की थी।

रोहित शर्मा
भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने 2013 में आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया था। वे आईपीएल में खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में रिकी पोंटिंग की जगह ली थी। रोहित ने 2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी और टीम को पांच बार खिताब दिलाया था।

हार्दिक पंड्या
हार्दिक पंड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। वे आईपीएल में खिताबी जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान हैं। यह उनका आईपीएल में बतौर कप्तान पहला सीजन था। हार्दिक ने 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। अब वे मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं।

श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने 2024 में कोलकाता नाइटराइंडर्स को चैम्पियन बनाया। वे आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पांचवें कप्तान हैं। उन्होंने आईपीएल के खिताबी मुकाबले में पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम सनराजर्स हैदराबाद को हराकर केकेआर को तीसरी बार चैम्पियन बनाए थे।

THROWBACK: हनीमून को अधूरा छोड़ घर वापस क्यों आ गए थे अजय देवगन!! शादी के बाद भी इस हसीना के लिए डोला था मन

उम्र से पहले ही बूढ़ा बनाने में योगदान देती हैं आपकी ये आदतें, भरी जवानी में लटकने लगता है चेहरा, आज से ही लें बदल

Travel Tips: कुतुब मीनार से लेकर हवा महल तक, 5 दिनों में ऐसे करें इन अजूबों के दीदार

सात फेरों से पहले लिव इन रिलेशनशिप का स्वाद चख चुके हैं ये TV कपल्स, अब जैस्मिन और अली ने भी उठाया कदम

शरीर की गर्मी को मात देने का रामबाण नुस्खा है ये सफेद चीज, जोड़ों और घुटनों की बढ़ाती है ग्रीस, शरीर को बनाती फौलाद

IPL 2025 DC vs LSG Match Preview: नए कप्तानों के नेतृत्व में जीत से आगाज करने के लिए उतरेंगे दिल्ली और लखनऊ, मैच से जुड़ी जानकारी यहां देखें

उत्तराखंड: तीन साल के जश्न से निकली रोजगार की तीन गारंटी, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए बनेगी ठोस नीति

क्या बदलने वाला है दक्षिण अफ्रीका का कप्तान, रबाडा ने कप्तानी को लेकर क्या कहा?

Nagpur Violence: नागपुर में अब शांति, सभी इलाकों से कर्फ्यू खत्म, हिरासत में 112 लोग

CSK vs MI Match Toss Update: आज का टॉस कौन जीता, चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबला आज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited