IPL ट्रॉफी जीतने वाले पांच भारतीय कप्तान, अंतिम नाम चौंका देगा
Five Indian Captains Won IPL trophy: आईपीएल के नए सीजन का रोमांच अगले साल शुरू होगा। इस साल मेगा ऑक्शन होना है। इसको लेकर सभी फैंचाइजी अपनी-अपनी तैयारी कर रही हैं। इस दौरान कई टीमों के खिलाड़ियों के साथ कप्तान भी बदल जाएंगे। ऐसे में आईपीएल में खिताबी जीतने वाले पांच भारतीय कप्तानों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।


एमएस धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने लगातार 2010 और 2011 में ट्रॉफी जीतने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की। धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के पहले सीजन में भी फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस मुकाबले में टीम को राजस्थान से हार का सामना करना पड़ा था।


गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को 2012 में आईपीएल में चैम्पियन बनाया था। वे आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान बने थे। दो साल बाद यानी 2014 में गंभीर ने दोबारा आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। उन्होंने आईपीएल में 2011 से 2017 तक टीम की कप्तानी की थी।
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने 2013 में आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया था। वे आईपीएल में खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में रिकी पोंटिंग की जगह ली थी। रोहित ने 2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी और टीम को पांच बार खिताब दिलाया था।
हार्दिक पंड्या
हार्दिक पंड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। वे आईपीएल में खिताबी जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान हैं। यह उनका आईपीएल में बतौर कप्तान पहला सीजन था। हार्दिक ने 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। अब वे मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं।
श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने 2024 में कोलकाता नाइटराइंडर्स को चैम्पियन बनाया। वे आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पांचवें कप्तान हैं। उन्होंने आईपीएल के खिताबी मुकाबले में पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम सनराजर्स हैदराबाद को हराकर केकेआर को तीसरी बार चैम्पियन बनाए थे।
फिल्मी स्टाइल में मौत की नींद सुलाता है यह सांप, गर्मी में सोते हुए इंसान को बनाता है शिकार
नायाब है UP का 596 KM लंबा एक्सप्रेसवे, फाइटर प्लेन करेंगे लैंडिंग टेक ऑफ; मिलेगा एयर शो का मारक मजा
अनिल कुंबले ने चुन लिए IPL 2025 के प्लेऑफ की चार टीमें
देश के इस नामी कॉलेज से पढ़ी हैं IAS अनु कुमारी, जानें UPSC में कितने थे नंबर
मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, IPL में बना दिया महारिकॉर्ड
पहलगाम हमले के बाद हुई सर्वदलीय बैठक में क्या कुछ हुआ था? शरद पवार ने किया ये बड़ा दावा
Who Won Yesterday IPL Match 27 April 2025, DC vs RCB: दिल्ली और बेंगलुरू के बीच कौन जीता कल का मैच, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी
रूसी जनरल को यूक्रेन ने मरवाया? संदिग्ध हमलावर का दावा- यूक्रेनी सुरक्षा सेवा ने दिए थे हत्या के लिए पैसे
पटना : तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, हादसे में 6-7 लोग गंभीर रूप से घायल; टल्ली था ड्राइवर
JNUSU Election 2025: जेएनयू छात्र संघ चुनाव में ABVP का दबदबा, काउंसलर की 23 सीटें जीतने का दावा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited