T20I में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-5 भारतीय

Fastest T20I Century By Indian Batter: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शनिवार को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 40 गेंद में शतक जड़ दिया। सैमसन भारत के लिए टी20आई में शतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर बैट्समैन बने और उनका नाम भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में दर्ज हो गया। जानिए किन पांच भारतीय खिलाड़ियों ने जड़े हैं T20I में सबसे तेज शतक? इस सूची में कहां काबिज हुए हैं संजू सैमसन?

01 / 05
Share

केएल राहुल

केएल राहुल भारत के लिए सबसे तेज टी20आई शतक जड़ने के मामले में साझा रूप से चौथे पायदान पर हैं। राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में अमेरिका के लॉडरहिल में 46 गेंद में शतक जड़ा था।

02 / 05
Share

सूर्यकुमार यादव

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा सबसे तेज शतक सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है। सूर्या ने साल 2023 में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंद में टी20 शतक जड़ा था।

03 / 05
Share

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत के लिए चौथा सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। अभिषेक ने जिंबाब्वे के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज में 46 गेंद पर शतक जड़ा था।

04 / 05
Share

संजू सैमसन

संजू सैमसन अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत के लिए दूसरे सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 40 गेंद में 9 चौके और 8 छक्के की मदद से ये कारनामा किया। सैमसन 111(47) रन बनाकर आउट हुए।

05 / 05
Share

रोहित शर्मा

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में सबसे तेज शतक जड़ा था। जो कि साझा रूप से किसी भी क्रिकेटर द्वारा अंतरराष्ट्रीय टी20 में जड़ा सबसे तेज शतक भी है।