तीनों फॉर्मेंट में इस साल सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी, टॉप 5 में दो भारतीय

​Most Sixes in 2024 in All Formats: 2024 के साल में क्रिकेट फैंस का भरपूर मनोरंजन हुआ है। दुनियाभर के कई शहरों में अलग- अलग टीमों के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई बल्लेबाज चौको-छक्कों की झड़ी लगाकर रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों ने इस साल तीनों फॉर्मेंट मिलाकर सबसे ज्यादा सिक्स जड़े हैं।


01 / 05
Share

बाबर हयात

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हांगकांग के बाबर हयात हैं। बाबर हयात ने इस साल 27 मैचों में 50 छक्के जड़ दिए् हैं।

02 / 05
Share

ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड ने इस साल छक्कों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने 2024 में 25 मैचों में 48 छक्के जड़े हैं।

03 / 05
Share

यशस्वी जायसवाल

भारत के सिक्सर किंग यशस्वी जायसवाल ने 2024 में केवल 16 मैचों में ही 45 छक्के जड़ दिए् हैं। वे टॉप पर आ सकते हैं।

04 / 05
Share

रहमानुल्लाह गुरबाज

रहमानुल्लाह गुरबाज भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर चल रहे हैं। अफगानिस्तान का स्टार खिलाड़ी इस साल 43 छक्के जड़ चुका है।

05 / 05
Share

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हमेशा अपने बेहतरीन छक्कों के लिए जाने जाते हैं। रोहित शर्मा ने इस साल 22 मैचों में 41 छक्के जड़ दिए हैं।