IPL में छक्के जड़ने में माहिर हैं ये पांच भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट में धोनी भी

IPL 2025, Five Indian Batsmen Most Six in IPL history: आईपीएल का रोमांच अगले साल मार्च-अप्रैल में शुरू होगा। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान कई लंबे-लंबे छक्के देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में किन पांच भारतीय बल्लेबाजों के नाम सबसे ज्यादा छक्के हैं।

01 / 05
Share

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आईपीएल में जमकर बल्ला चला है। उन्होंने 257 मैचों में कुल 280 छक्के जड़े हैं। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय हैं।

02 / 05
Share

विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी आईपीएल में लंबे-लंबे छक्के जड़ने में माहिर हैं। उन्होंने 252 मैचों में कुल 272 छक्के जड़े थे। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे भारतीय हैं।

03 / 05
Share

एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी आईपीएल में लंबे-लंबे छक्के जडने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 264 मैचों में 252 छक्के जड़े हैं। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे भारतीय हैं।

04 / 05
Share

संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी आईपीएल में लंबे-लंबे छक्के जड़ते हैं। उन्होंने 168 मैचों में कुल 206 छक्के जड़े हैं। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले चौथे भारतीय हैं।

05 / 05
Share

सुरेश रैना

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके सुरेश रैना भी अपनी टीम के लिए छक्के लगाते थे। उन्होंने 205 मैचों में 203 छक्के जड़े हैं। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पांचवें भारतीय हैं।