टेस्ट में टीम इंडिया के सिक्सर किंग, टॉप पर सहवाग

Mot Six In Test By Indian: वनडे और टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में इस मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के किस भारतीय के नाम है।

01 / 06
Share

वीरेंद्र सहवाग

टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ी बड़ा शॉट लगाने से बचते हैं। यही कारण है कि टेस्ट में भारत की ओर से किसी ने भी 100 सिक्स भी नहीं लगाया है। टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय की बात करें तो 90 छक्कों के साथ वीरेंद्र सहवाग टॉप पर हैं।

02 / 06
Share

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 88 छक्के हैं और वह इस फॉर्मेट में सिक्सर किंग बनने से केवल 3 छक्के दूर हैं।

03 / 06
Share

एमएस धोनी

टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी तीसरे नंबर पर हैं। धोनी ने 144 पारी में 78 छक्के लगाए हैं। वह सहवाग और हिटमैन के बाद आते हैं।

04 / 06
Share

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर छक्के लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने टेस्ट की 329 पारी में 69 छक्के लगाए हैं।

05 / 06
Share

रवींद्र जडेजा

इस सूची में 5वें नंबर पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा के नाम 108 टेस्ट पारी में 66 छक्के हैं।

06 / 06
Share

ऋषभ पंत

आसानी से छक्के मारने में माहिर ऋषभ पंत इस सूची में छठे नंबर पर हैं। पंत के नाम 62 टेस्ट पारी में 64 छक्के हैं और वह रवींद्र जडेजा से 2 छक्के दूर हैं।