धोनी ने कप्तानी छोड़ने से पहले क्या कहा था, रुतुराज ने किया खुलासा
आईपीएल 2025 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच सीएसके के कप्तान ने धोनी की कप्तानी छोड़ने से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी बताई है। साल 2024 आईपीएल से ठीक पहले धोनी ने अचानक आईपीएस में कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। अब रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि कैसे और कब धोनी ने इस बारे में फैसला किया था।

धोनी का रुतुराज को गुरुमंत्र
आईपीएल 2025 से पहले रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि पिछले सीजन में कब और कैसे धोनी ने उनसे कप्तानी छोड़ने की बात कही थी। गायकवाड़ ने ये भी बताया कि कप्तानी छोड़ने से पहले धोनी ने उनसे क्या कहा?

धोनी की कप्तानी में सीएसके ने जीती थी आखिरी ट्रॉफी
धोनी की कप्तानी में सीएसके ने साल 2023 में आखिरी बार ट्रॉफी उठाई थी। ट्रॉफी जीतने के अगले सीजन में धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी। 2024 में सीएसके रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेली थी।

सबसे सफल आईपीएल कप्तान
धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 5 बार ट्रॉफी जीती है। सीएसके 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी थी।

गायकवाड़ ने किया खुलासा
रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि आईपीएल शुरू होने से एक हफ्ता पहले धोनी मेरे पास आए और कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा 'मैं इस साल टीम को लीड नहीं कर रहा हूं आप कर रहे हो।

धोनी ने किया था समर्थन का वादा
धोनी ने कप्तानी छोड़ते समस गायकवाड़ से समर्थन का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि आपको जो सही लगता है वह निर्णय टीम के लिए ले सकते हैं। मैं किसी भी फैसले में बीच में नहीं आऊंगा।

गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके फेल
गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। सीएसके साल 2024 में 14 मैच में 14 अंकों के साथ 5वें नंबर पर थी।

इस बार अनकैप्ड हैं धोनी
आईपीएल 2025 में धोनी बतौर अनकैप्ड प्लेयर मैदान में उतरेंगे। उन्हें 4 करोड़ में रिेटेन किया गया था। हर सीजन की तरह धोनी को लेकर इस सीजन भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या ये उनका आखिरी सीजन होने वाला है।

6 जिलों की किस्मत का खुलेगा ताला, 923 गांव बनने वाले हैं हाईटेक शहर; हजारों किसानों की हो जाएगी चांदी-चांदी

लव-लपाटा के चक्कर में इन सितारों ने फूंक दिया अपना करियर, काम मिलना हुआ मुश्किल

आसमान से बरसती है आग और 'हीरों' से भरी है दुनिया! जिसके सामने बौनी लगे अपनी पृथ्वी

PCOD से पीड़ित महिलाएं जरूर करें ये 4 योगासन, अनियमित पीरियड्स की समस्या का भी पक्का इलाज

राजेश खन्ना ने रिजेक्ट कर दिया था बिग बॉस का ऑफर!! वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

रूस और यूक्रेन के बीच बन गई सहमति, अमेरिका ने बताई काला सागर से जुड़ी ये जरूरी बात; जानें युद्धविराम समझौते पर क्या है अपडेट

GT vs PBKS Highlights: 3 रन से शतक न पूरा करने वाले अय्यर ने दी पहली प्रतिक्रिया

वेट लॉस के लिए ब्लैक-टी या ग्रीन-टी कौन है बेहतर? जानें कैसे सेहत को नुकसान पहुंचाए बिना होगा वजन कम

Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहटा के औद्योगिक क्षेत्र में चार इकाइयों का किया उद्घाटन

RR vs KKR Pitch Report: राजस्थान और कोलकाता के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited