धोनी ने कप्तानी छोड़ने से पहले क्या कहा था, रुतुराज ने किया खुलासा
आईपीएल 2025 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच सीएसके के कप्तान ने धोनी की कप्तानी छोड़ने से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी बताई है। साल 2024 आईपीएल से ठीक पहले धोनी ने अचानक आईपीएस में कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। अब रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि कैसे और कब धोनी ने इस बारे में फैसला किया था।


धोनी का रुतुराज को गुरुमंत्र
आईपीएल 2025 से पहले रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि पिछले सीजन में कब और कैसे धोनी ने उनसे कप्तानी छोड़ने की बात कही थी। गायकवाड़ ने ये भी बताया कि कप्तानी छोड़ने से पहले धोनी ने उनसे क्या कहा?


धोनी की कप्तानी में सीएसके ने जीती थी आखिरी ट्रॉफी
धोनी की कप्तानी में सीएसके ने साल 2023 में आखिरी बार ट्रॉफी उठाई थी। ट्रॉफी जीतने के अगले सीजन में धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी। 2024 में सीएसके रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेली थी।
सबसे सफल आईपीएल कप्तान
धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 5 बार ट्रॉफी जीती है। सीएसके 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी थी।
गायकवाड़ ने किया खुलासा
रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि आईपीएल शुरू होने से एक हफ्ता पहले धोनी मेरे पास आए और कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा 'मैं इस साल टीम को लीड नहीं कर रहा हूं आप कर रहे हो।
धोनी ने किया था समर्थन का वादा
धोनी ने कप्तानी छोड़ते समस गायकवाड़ से समर्थन का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि आपको जो सही लगता है वह निर्णय टीम के लिए ले सकते हैं। मैं किसी भी फैसले में बीच में नहीं आऊंगा।
गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके फेल
गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। सीएसके साल 2024 में 14 मैच में 14 अंकों के साथ 5वें नंबर पर थी।
इस बार अनकैप्ड हैं धोनी
आईपीएल 2025 में धोनी बतौर अनकैप्ड प्लेयर मैदान में उतरेंगे। उन्हें 4 करोड़ में रिेटेन किया गया था। हर सीजन की तरह धोनी को लेकर इस सीजन भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या ये उनका आखिरी सीजन होने वाला है।
AC में सोते हुए भी छूट रहे पसीने, समझ जाएं दिल पर बढ़ रहा है बोझ, इस विटामिन की कमी का हो सकता है लक्षण
थके-बेजान चेहरे का नूर लौटा देंगे कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड, लटके गाल भी हो जाएंगे टाइट, 50 में आएगा 25 वाला ग्लो
सालों पुरानी ड्रेस रिपीट कर बार्बी डॉल बनीं ईशा अंबानी, वेस्टर्न लुक में दी सोनम कपूर को टक्कर.. फोटोज हो रहीं वायरल
रिश्ते में घुल जाएगा मोहब्बत का शरबत, बस इन Good Night मैसेज से अपनी महबूबा को कराएं स्पेशल फील
सुबह परेशान करती है गंभीर कब्ज, खाना शुरू करें ये चमत्कारी फल, टॉयलेट सीट पर बैठते ही साफ होगा पेट
Delhi News: दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर दूसरी टनल का काम पूरा, जानें कब तक दौड़ेगी ट्रेन
नोएडा-गाजियाबाद में 1 नवंबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, क्या आपकी गाड़ी भी बैन में शामिल?
बांग्लादेश पर IMF को भरोसा नहीं! अर्थव्यवस्था और हुई बदतर; लोन देने से पहले पूछा था यह सवाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में यहां बनेगा हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर, मिलेंगी 15000 नौकरियां
Delhi Murder: नेहा को क्यों फेंका छत से? आरोपी तौफीक ने किया चौंकाने वाला खुलासा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited