IPL में नर्वस नाइंटीज के शिकार होने वाले बल्लेबाज

किसी खिलाड़ी के लिए एक रन से सेंचुरी चूक जाने का गम सबसे बड़ा होता है। बात जब टी20 क्रिकेट की हो तो यह दुख और भी बढ़ जाता है। आज बात उन बल्लेबाजों की करेंगे जो आईपीएल में 99 रन पर आउट हो गए।

99 के चक्कर में पड़ने वाले बल्लेबाज
01 / 05

99 के चक्कर में पड़ने वाले बल्लेबाज

99 रन के चक्कर में पड़ने वाले बल्लेबाजों में पहला स्थान चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का है। साल 2022 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 57 गेंद में 99 रन बनाकर आउट हो गए थे।

किंग कोहली
02 / 05

किंग कोहली

इस सूची में विराट कोहली का भी नाम रहा है। साल 2013 में दिल्ली के खिलाफ एक मैच में वह 58 गेंद में 99 रन बनाकर आउट हो गए थे।

ईशान किशन
03 / 05

ईशान किशन

सूची में तीसरे नंबर पर ईशान किशन हैं। वह साल 2020 में आरसीबी के खिलाफ एक मैच में नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए थे। वह 58 गेंद में 99 रन बना पाए थे।

पृथ्वी शॉ
04 / 05

पृथ्वी शॉ

नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वालों में दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ का नाम भी शामिल है। वह साल 2019 में केकेआर के खिलाफ मैच में 55 गेंद में 99 रन बनाकर आउट हो गए थे।

क्रिस गेल
05 / 05

क्रिस गेल

इस सूची में आईपीएल के सबसे बड़े एंटरटेनर क्रिस गेल नाम है। वह राजस्थान के खिलाफ साल 2020 में 63 गेंद में 99 रन बनाकर आउट हो गए थे।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited